5 तरीके जिस तरह Triple H करियन क्रॉस के दूसरे रन को बुक कर सकते है।

करियन क्रॉस और स्कारलेट को एक चैम्पियन पावरकपल के रूप में प्रमोट करे।

Image Credit-WWE

कुछ ऐसा जो NXT पर कभी नहीं हुआ, वह था स्कारलेट वास्तव में खुद रिंग में एक्शन में नजर आए।

वह इस बार के रन में केवल क्रॉस के साथ न आकर रिंग में विमेन डिवीजन में प्रतिस्पर्धा करे। दोनों WWE में नए पावर कपल बन सकते हैं।

साथ में, क्रॉस और स्कारलेट दोनों पुरुषों और महिलाओं के डिवीजन पर राज कर सकते है, दोनो वर्ल्ड टाइटल के लिए दावा ठोक सकते है।

करियन क्रॉस को जजमेंट डे में शामिल कर दिया जाए।

Image Credit-WWE

कई प्रशंसकों ने पहले ही सुझाव दिया था कि करियन क्रॉस (Karrion Kross) किसी न किसी रूप में जजमेंट डे में शामिल होने के लिए बाध्य हो सकते हैं।

क्रॉस और जजमेंट डे दोनो एक जैसी एंट्री करते है दोनो की एंट्री काले अंधेरेमय आवरण में ही होती है। इसके अतिरिक्त, जजमेंट डे को वास्तव में कुछ सही दिशा की आवश्यकता है।

हालांकि यह तय है कि क्रॉस बाकी तीन मेंबर के साथ फिट नहीं होंगे लेकिन वह अभी भी जजमेंट डे के साथ शामिल हो सकते है।

जजमेंट डे के खिलाफ एक नया ग्रुप खड़ा करे।

Image Credit-WWE

करियन क्रॉस (Karrion Kross) और स्कारलेट, एज के साथ हाथ मिलाकर एक नया स्टेबल तैयार करे जो की सीधा जजमेंट डे से टक्कर ले।

करियन क्रॉस नामक मॉन्स्टर से बेहतर एज को और कौन उनका बदला पूरा करने में मदद कर सकता है।

स्कारलेट, एज और करियन क्रॉस Vs फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ले एक अविश्वसनीय दृश्य होगा।

क्रॉस, रोमन रेंस और ड्रू मैकइनटायर का सामना करे:

Image Credit-WWE

करियन क्रॉस (Karrion Kross) पिछले साल रॉ में जेफ हार्डी के खिलाफ अपना पहला मैच हार गए थे। कल्पना कीजिए कि अगर वह क्लैश एट द कैसल में टाइटल मैच में शामिल हो जाए और फिर से हार जाए।

हालांकि पे-पर-व्यू के मेन इवेंट में हार्डी से मिली हार और WWE के दो सबसे बड़े सितारों के खिलाफ हार के बीच अंतर है।

हार के बाद करियन क्रॉस (Karrion Kross) और भी अधिक उग्र और अधिक अप्रत्याशित दिखाए जा सकते हैं।

इससे दर्शकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि वह अपने आंतरिक क्रोध से भरे विनाश के रास्ते पर जाकर एक खतरनाक हील बन जाए।

रोमन रेंस को मात देकर WWE चैंपियन बने।

Image Credit-WWE

जैसा की हालिया आई रिपोर्ट से पता चलता है कि WWE दोनों टाइटल को अलग अलग करने का प्लान कर रहा है और अब अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप का कोई सीन नहीं रहने वाला है।

अब अगर ट्रिपल एच ने विश्व चैंपियनशिप को फिर से विभाजित करने का फैसला किया है, तो वे US नेटवर्क और फॉक्स दोनों को एक एक विश्व चैंपियन की सुविधा दे सकते हैं, तो क्रॉस उनमें से एक टाइटल को पकड़ने वाला व्यक्ति हो सकता है।

करियन क्रॉस, ड्रू मैकिनटायर और रोमन रेंस के झगड़े का फायदा उठाकर रोमन रेंस को एक चैंपियनशिप के लिए हरा दें। हालाकि रोमन रेंस को क्रॉस द्वारा हराना दर्शको को अभी हजम नही होगा, लेकिन दोनों बेल्ट के बजाय केवल एक बेल्ट के लिए रेंस को हराने का एक बड़ा मौका उनके लिए बनाया जा सकता है, क्योंकि रेंस के पास फिर भी एक बेल्ट रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version