सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म Coolie ने बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिनों में तहलका मचा दिया है। लगातार तीन दिनों तक शानदार कमाई के बाद फिल्म ने पूरे देश में अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है।
चलिए, जानते हैं 3 दिन में Coolie ने कितनी कमाई की, और किस भाषा में सबसे ज़्यादा हिट रही!
Rajinikanth, Nagarjuna, Soubin Shahir, Upendra, Shruti Haasan, Sathyaraj और Aamir Khan स्टारर यह फिल्म टिकट खिड़कियों पर धूम मचा रही है।
Coolie Day wise Box Office Collection का सारांश:
- Day 1 (1st Thursday): ₹65 करोड़ (तामिल: 44.5 Cr, हिंदी: 4.5 Cr, तेलुगु: 15.5 Cr, कन्नड़: 0.5 Cr)
- Day 2 (1st Friday): ₹ 54.75 Cr
(तमिल: ₹ 34.45 Cr, हिंदी: ₹ 6.3 Cr, तेलुगू: ₹ 13.5 Cr, कन्नड़: ₹ 0.5 Cr) - Day 3 (1st Saturday): ₹ 39.5 Cr (तमिल: ₹ 25.75 Cr, हिंदी: ₹ 4.25 Cr, तेलुगू: ₹ 9.25 Cr, कन्नड़: ₹ 0.25 Cr)
- 3 दिन का कुल कलेक्शन: ₹159.25 करोड़ (All India Net) (तमिल: ₹ 104.7 Cr, हिंदी: ₹ 15.05 Cr, तेलुगू: ₹ 38.25 Cr, कन्नड़: ₹ 1.25 Cr)
तमिल में Coolie की सबसे ज़्यादा धाक।
कमाई के आंकड़ों पर नज़र डालें तो तमिल वर्जन सबसे आगे रहा और तीन दिनों में ₹ 104.7 करोड़ का शानदार बिज़नेस किया। इसके बाद तेलुगू में ₹ 38.25 करोड़, हिंदी में ₹ 15.05 करोड़ और कन्नड़ में ₹ 1.25 करोड़ की कमाई हुई।
तीन दिन में बार-बार गिरावट
- पहले दिन Coolie ने ₹ 65 करोड़ की ज़बरदस्त शुरुआत की।
- दूसरे दिन लगभग 16% की गिरावट के साथ ₹ 54.75 करोड़ हुए।
- तीसरे दिन 28% गिरावट के बावजूद फिल्म ने ₹ 39.5 करोड़ कमाए।
- ओपनिंग वीकेंड के आखिर तक कुल नेट कलेक्शन ₹ 159.25 करोड़ पर पहुँच गया।
Coolie का यह धमाकेदार कलेक्शन 2025 के सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक है। रजनीकांत की स्टार पॉवर, शानदार एक्शन और पक्का साउथ मसाला दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से बढ़ती रही, तो आने वाले सप्ताह में Coolie कई नए रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
फिल्म का निर्देशन किया है नेल्सन दिलीप कुमार ने, जबकि फिल्म में रजनीकांत के साथ सुपरस्टार मोहनलाल, नागार्जुन,आमिर खान भी खास रोल में हैं।
बजट और प्री-रिलीज़ बिजनेस
- फिल्म का कुल बजट लगभग ₹400 करोड़ है, जिसमें प्रमोशन खर्च भी शामिल है।
- प्री-रिलीज़ बिजनेस लगभग ₹305 करोड़ के आसपास रहा, जिसमें तमिलनाडु से ₹120 करोड़, आंध्र/तेलंगाना से ₹45 करोड़, कर्नाटक से ₹30 करोड़, केरल+ROI से ₹25 करोड़ और विदेशों से ₹85 करोड़ शामिल हैं।
स्क्रीनिंग्स
- कुल लगभग 4400 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई।
- 550 स्क्रीन आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में, 650 स्क्रीन तमिलनाडु में, 1400 स्क्रीन उत्तर भारत में (3200 शो) और 1800 स्क्रीन विदेशों में।
हिट या फ्लॉप?
“Coolie” को हिट माना जाएगा यदि यह वर्ल्डवाइड ₹610 करोड़ या 305 करोड़ डिस्ट्रीब्यूटर शेयर कमा पाती है, जबकि तमिलनाडु में इसकी हिट लाइन ₹240 करोड़ है।
संक्षेप में
“Coolie” ने अपनी दमदार स्टारकास्ट और भव्य प्रोडक्शन के दम पर बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त शुरुआत की है। तमिलनाडु और विदेशों में शानदार कमाई इसे 2025 की सबसे सफल फिल्मों में शामिल करने की उम्मीद जगाती है।
आने वाले दिनों में वर्ड ऑफ माउथ और वीकेंड पर इसका बिजनेस तय करेगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती है या नहीं।