Baaghi 4 Box Office Collection Day 9: टाइगर श्रॉफ एक और Flop की तरफ।
टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन से भरपूर फिल्म “बागी 4” का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Baaghi 4 Box Office Collection) अपने दूसरे वीकेंड में भी स्थिर बना हुआ है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन एक्शन प्रेमियों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नही आ रही है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर दिख रहा है।
9वें दिन का कलेक्शन (दूसरा शनिवार)
शुरुआती अनुमानों के अनुसार, ‘बागी 4’ ने अपने 9वें दिन, यानी दूसरे शनिवार को, लगभग 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह दूसरे शुक्रवार के 1.25 करोड़ के कलेक्शन के मुकाबले 40% की अच्छी बढ़त है। यह उछाल दिखाता है कि वीकेंड पर फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में लौट रहे हैं।
अब तक की कुल कमाई (9 दिन)
इस उछाल के साथ, ‘बागी 4’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 47.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 44.5 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआत धीमी रही थी।
| दिन | इंडिया नेट कलेक्शन | बदलाव (+/-) |
|---|---|---|
| पहला हफ्ता | ₹44.50 करोड़ | – |
| Day 8 (शुक्रवार) | ₹1.25 करोड़ | -40.48% |
| Day 9 (शनिवार) | ₹1.75 करोड़ (अनुमानित) | +40.00% |
| कुल | ₹47.50 करोड़ | – |
शहरों में कैसी रही ऑक्यूपेंसी?
दूसरे शनिवार को फिल्म की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.88% रही। शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। प्रमुख शहरों में ऑक्यूपेंसी इस प्रकार रही:
- मुंबई: 17.33%
- NCR (दिल्ली): 15.00%
- पुणे: 18.00%
- बेंगलुरु: 24.67%
- हैदराबाद: 36.67%
‘बागी 4’ अब 50 करोड़ के आंकड़े से बस कुछ ही कदम दूर है। उम्मीद है कि दूसरे रविवार को यह फिल्म आसानी से इस माइलस्टोन को पार कर लेगी।
- Tony Khan Bold Statement: क्या WWE के ये 3 दिग्गज स्टार्स AEW में करेंगे डेब्यू? जानिए सच।
- Gunmaaster G9 Teaser Review: इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी लौटी! एक्शन और रोमांस का तगड़ा ओवरडोज।
- WWE News: क्या ब्रॉन ब्रेकर और लोगन पॉल के बीच है बैकस्टेज अनबन? जानिए सच।
- NXT Heatwave 2026 Full Match Card & Preview: टोनी डी’एंजेलो, ज़िला फाटू और नतालिया के बड़े मुकाबले तय।
- Toxic Day 1 Box Office Collection: यश की ‘टॉक्सिक’ ने रचा इतिहास! पहले ही दिन 100 करोड़ पार कर तोड़े KGF 2 के रिकॉर्ड्स।





