Ajay Devgn के लिए खतरे की घंटी! रिलीज से पहले ही ‘De De Pyaar De 2’ को लेकर आई बुरी खबर, पहले दिन 10 करोड़ भी नहीं कमाएगी फिल्म?
अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की 2019 की हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘दे दे प्यार दे 2‘ 14 नवंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से ठीक पहले फिल्म को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जो मेकर्स और फैंस की चिंता बढ़ा सकती है।
गानों ने बिगाड़ा खेल, बज़ हुआ ठंडा?
Box Office Worldwide की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के गानों को दर्शकों से खराब रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से फिल्म का बज़ काफी कम हो गया है। इसी ठंडे माहौल को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रहेगी।
पहले पार्ट से भी कम होगी ओपनिंग?
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म के लिए पहले दिन डबल डिजिट (10 करोड़) का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल होगा। यह फिल्म की पूरी कमाई अब सिर्फ और सिर्फ वर्ड ऑफ माउथ (दर्शकों की प्रतिक्रिया) पर निर्भर करेगी।
- पहला दिन: 10.41 करोड़
- लाइफटाइम (भारत): 103.64 करोड़
- पहला दिन: 8.50 करोड़
- लाइफटाइम (भारत): 65 करोड़
ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि सीक्वल के लिए पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ना एक बड़ी चुनौती होगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म आशीष (अजय देवगन) और आयशा (रकुल प्रीत सिंह) की कहानी को आगे बढ़ाती है। इस बार कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आयशा के पिता (आर. माधवन) की एंट्री होती है, जो आशीष की उम्र के हैं। वह इस रिश्ते के खिलाफ हैं और आयशा के लिए एक युवा लड़का (मीजान जाफरी) ले आते हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के ‘U/A 13+’ सर्टिफिकेट मिला है और इसकी लंबाई 2 घंटे 27 मिनट है।
अब देखना यह है कि क्या खराब बज़ के बावजूद, अजय देवगन और आर. माधवन की स्टार पावर और फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाएगी।
- IND vs ENG Birmingham ODI: टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी! अक्षर पटेल और सुंदर के तूफान में उड़ा इंग्लैंड।
- Ryan ten Doeschate India Coach Exit: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! इस दिग्गज कोच ने गंभीर से मांगी विदाई, ये है बड़ी वजह।
- Dhurandhar Japan Box Office Day 1: जापान में फुस्स हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, पहले दिन की कमाई देख लगा झटका!
- Sheamus Done With WWE: शेमस ने क्यों छोड़ी WWE? कम पैसों का ऑफर मिलने पर भड़के दिग्गज, सामने आई बड़ी वजह!
- Sami Zayn Short Title Reign: सामी ज़ैन से क्यों छीनी गई WWE चैंपियनशिप? इनसाइड रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा!





