फिल्म निर्माता करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विथ करण का सातवां सीजन आखिरकार 2 साल के इंतजार के बाद आ ही गया है। इस सीजन के तीसरे एपिसोड में इस बार बतौर गेस्ट साउथ की फेमस अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु और सुपरस्टार अक्षय कुमार साथ नजर आये।
शो के दौरान अक्षय और सामंथा ने करण के साथ खूब मस्ती की और अपने कई राज खोले। इसके आलावा अक्षय कुमार और सामंथा ने इंडस्ट्री में अपने सफर और संघर्ष के बारे में भी खुलकर बाते की।
अक्षय के आलावा सामंथा रूथ प्रभु ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आने की अपनी जर्नी के बारे में बताया। सामंथा ने बताया कि यह वह समय था जब उसके पिता ने उनसे कहा था कि वह अपना कर्ज नहीं चुका पाएगे। जिसके बाद से उन्होंने अपने करियर पर अधिक ध्यान देना शूरु किया।
शो के दौरान मजाक मजाक में सामंथा ने अक्षय की टांग खीचते हुए उनसे कहा कि, “उनकी एक दिन की फीस मेरी एक फिल्म की सैलरी के बराबर हैं।” इस पर अक्षय ने भी फनी रिऐक्शन दिया।
शो के दौरान कई मस्ती भरे पल वह कुछ भावुक कर देने वाली बातचीत भी हुई। अंत मे शो का सबसे मजेदार राउंड रैपिड-फायर राउंड हुआ।
इस राउंड के शुरू होने से पहले ही सामंथा ने मजाकिया अंदाज में बोल दिया था कि वह जीते या हारे, पर उन्हें यह गिफ्ट हैंपर चाहिए। अंत मे अक्षय ने रैपिड फायर राउंड तो जीत लिया लेकिन उन्होंने प्यार से समांथा को वह गिफ्ट हैम्पर दे दिया।
शो के दौरान दोनों ने पुष्पा फ़िल्म के सुपरहिट सांग उ अंटवामावा पर डांस भी किया जिसकी झलक आप नीचे देख सकते है।
- Maidaan Day 7 Box Office Collection।
- बड़े मियां छोटे मियां (BMCM) Day 7 Box Office Collection।
- WWE Raw में धमाका: चोटिल रिया रिप्ली को छोड़ना पड़ा Women’s World Championship, लिव मॉर्गन का मंसूबा पूरा!
- 350 करोड़ का ‘बड़ा’ दांव, 100 करोड़ का ‘मैदान’, हार गए दोनों, जानिए क्यों?
- Maidaan Day 6 Box Office Collection।