2024 में Akshay Kumar कर सकते है शाहरुख खान के इस रिकॉर्ड की बराबरी, खिलाड़ी कुमार के पास है 1000 करोड़ कमाने का सुनहरा अवसर।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार Akshay Kumar पिछले दो सालों में बॉक्स ऑफिस पर बुरे दौर से गुजर रहे हैं और उन्होंने 1 आधी नहीं बल्कि 6 फ्लॉप फिल्में दी हैं। उनकी केवल OMG 2 ही बिजनेस के मामले में हिट रही है, खिलाड़ी कुमार अभी भी टिकट खिड़की पर अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं।

हालाँकि, ऐसा लगता है कि 2024 में Akshay kumar का बुरा दौर खत्म हो जाएगा क्योंकि उनकी आने वाली फिल्मों की लाइनअप शानदार दिख रही है। वास्तव में, वह एक बॉक्स ऑफिस उपलब्धि हासिल करने में शाहरुख खान के साथ लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

Akshay Kumar का फ्लॉप प्रदर्शन।

जब कोरोना लॉकडाउन के बीच जब सिनेमाघरों को खोला गया, तो तब अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ही थी जिसने बॉक्स ऑफिस तक फिर से दर्शकों को लाने का काम किया। परंतु उसके बाद आई उनकी अन्य सभी बड़ी फिल्में फिर से बॉक्स ऑफिस पर जादू पैदा करने में असफल रहीं।

2022 में उनके साल की शुरुआत बच्चन पांडे से हुई, जो फ्लॉप रही। यहां तक कि उनकी अगली रिलीज, जैसे सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु भी टिकट खिड़की पर बुरी तरह असफल रहीं।

2023 में आई उनकी सेल्फी और मिशन रानीगंज ने उनके असफलता की सभी हदे पार कर दी क्योंकि जितना इन दोनो फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रहा उतना तो कोरोना काल से पहले उनकी फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन रहता था।

केवल उनकी OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, लेकिन वह पूरी तरह से उनकी फिल्म नहीं थी।

2023 में रहा शाहरुख खान का जलवा और रिकॉर्डों की झड़ी।

2023 में जहां Akshay Kumar को नुकसान उठाना पड़ा, वहीं शाहरुख खान के लिए यह शानदार साल रहा । 4 साल के अंतराल के बाद, किंग खान ने ‘पठान’ के साथ शानदार वापसी की और लगभग हर रिकॉर्ड तोड़ दिये।

इसके बाद शाहरूख खान की ‘जवान’ आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के मामले में ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया और ‘पठान’ की सभी उपलब्धियों को भी पीछे छोड़ दिया। 2023 का अंत भी शाहरुख की डंकी से हुआ जो भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता पूर्वक बिजनेस कर रही है।

यदि इस साल रिलीज हुई शाहरुख खान की तीनो फिल्मों के कलेक्शन को जोड़ा जाए, तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन तीन फिल्मों का कुल कलेक्शन लगभग 1350 करोड़+ है (Dunki अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है)। यह एक अभूतपूर्व सफलता थी और शाहरुख खान एक ही वर्ष में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने वाले एकमात्र बॉलीवुड अभिनेता बन गए।

क्या शाहरुख खान के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे अक्षय कुमार?

2023 में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, अक्षय कुमार के पास 2024 में अपनी ब्लॉकबस्टर वापसी करने का शानदार मौका है और उनके पास शाहरुख खान के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक ही साल में 1000 करोड़ कमाने वाला एकमात्र बॉलीवुड अभिनेता बनने का सुनहरा अवसर है।

अक्षय कुमार की 2024 की पहली रिलीज़, बड़े मियाँ छोटे मियाँ, इस साल ईद पर आ रही है, और इस फिल्म का प्री-रिलीज़ बज भी वास्तव में अच्छा है। अली अब्बास जफर जैसे व्यावसायिक रूप से सफल डायरेक्टर के साथ बड़े स्क्रीन की एक्शन एंटरटेनिंग फिल्म से अक्षय को फिर से अपना पुराना जादू हासिल करने की पूरी संभावना है। यह फिल्म अक्षय कुमार को 300 करोड़ क्लब में एंटर करवा सकती है।

अक्षय कुमार की 2024 की दूसरी रिलीज़ स्काई फ़ोर्स है। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने वाली है और देशभक्ति थीम को देखते हुए इस फिल्म से कम से कम 100 करोड़ की उम्मीद की जा सकती है।

वेलकम टू द जंगल अक्षय की साल की आखिरी रिलीज़ होगी, और यह वेलकम फ्रैंचाइज़ में उनकी वापसी वाली फिल्म है। कॉमेडी थ्रीक्वल फ्रैंचाइज़ी फैक्टर पर आधारित होगी, और भले ही कंटेंट ठीक-ठाक हो, फिल्म में 300 करोड़ का कलेक्शन करने की क्षमता है।

नोट: आर्टिकल में दिए कोई भी बॉक्स ऑफिस नंबर केवल अनुमान और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। wrestlekeeda.com द्वारा आंकड़ों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया गया है।

1 thought on “2024 में Akshay Kumar कर सकते है शाहरुख खान के इस रिकॉर्ड की बराबरी, खिलाड़ी कुमार के पास है 1000 करोड़ कमाने का सुनहरा अवसर।”

  1. Pingback: Ajay Devgan की Raid 2 की रिलीज डेट की हुई घोषणा, अब अजय देंगे अक्षय कुमार को इस मामले में टक्कर। - WrestleKeeda

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version