बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे कॉमेडी किंग अक्षय कुमार और बेस्ट कॉमेडी डायरेक्टर प्रियदर्शन एक बार फिर साथ काम कर सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में दोनों को हैदराबाद की सड़कों पर स्कूटी पर घूमते हुए देखा गया है।
तस्वीर में अक्षय कुमार ड्राइव कर रहे हैं, जबकि प्रियदर्शन उनके पीछे बैठे हैं। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है और वे बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से अक्षय और प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्मों के फैंस काफी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि दोनों जल्द ही एक नई फिल्म के लिए साथ आएंगे।
अक्षय और प्रियदर्शन ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया और दे दना दन शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
यह पहली बार नहीं है जब अक्षय और प्रियदर्शन की एक साथ फिल्म के बारे में चर्चा हुई है। इससे पहले भी ऐसी खबरें थीं कि दोनों एक साथ काम करने वाले हैं, लेकिन प्रियदर्शन ने बताया कि स्क्रिप्ट तैयार होने के बावजूद कोरोना के कारण उस समय यह संभव नहीं हो पाया था।
अब जब दोनों एक साथ नजर आए हैं, तो फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उनकी एक नई फिल्म देखने को मिलेगी।
क्या सच में अक्षय और प्रियदर्शन किसी फिल्म में साथ आने वाले है?
अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि अक्षय और प्रियदर्शन एक साथ फिल्म कर रहे हैं या नही। हालांकि, दोनों की तस्वीर ने फैंस की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।
अगर यह सच होता है, तो यह बॉलीवुड के लिए एक बड़ी खबर होगी। अक्षय और प्रियदर्शन दोनों ही इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे हैं, और उनकी एक साथ फिल्म निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी।
क्या आप इस जोड़ी के साथ एक नई फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं? कमेंट बॉक्स में हमे कमेंट करके बताए।
- ‘स्त्री 2’ ने रचा इतिहास, ‘जवान’ को पछाड़ा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी।
- आनंद एल राय ने खोले बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स के दिल के राज।
- WWE में तबाही: स्ट्रोमैन और रीड की रंजिश ने पार की सभी हदें।
- इस WWE लीजेंड की मदद से Nic Nemeth ने अपने TNA टाइटल का बचाव किया।
- Jon Moxley के नए AEW गुट में अंतिम सदस्य की भविष्यवाणी