KBC के बाद अब अक्षय कुमार बनाएंगे मालामाल, 60 देशों में पॉपुलर ये गेम शो करेंगे होस्ट!
टीवी की दुनिया में एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी भैया’ यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) टीवी पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) दुनिया के सबसे पॉपुलर गेम शो में से एक ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ (Wheel of Fortune) को भारत ला रहा है, और इसे कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार होस्ट करेंगे।
The world's most famous game show, coming soon to your screens. Welcoming the one and only, @akshaykumar to the Sony family as the host of Wheel of Fortune! #WheelOfFortuneIndia #AkshayOnSonyTV
— Sony TV (@SonyTV) December 19, 2025
अब अक्षय बनाएंगे मालामाल!
सोनी चैनल ने एक टीजर जारी कर इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह शो 60 से ज्यादा देशों में आ चुका है और 8 एमी अवॉर्ड्स भी जीत चुका है।
अमेरिका के इस नंबर 1 एंटरटेनमेंट शो को अब भारतीय अंदाज में अक्षय कुमार पेश करेंगे, जिससे फैंस में काफी उत्साह है।
क्या है ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’?
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ (Wheel of Fortune) अमेरिका का एक बहुत पुराना और सफल गेम शो है, जो 1975 से चल रहा है।
इस खेल में कंटेस्टेंट्स को एक व्हील घुमाना होता है, जिसमें अलग-अलग प्राइज मनी लिखी होती है। इसके बाद उन्हें एक कैटेगरी चुनकर उससे जुड़े शब्द या मुहावरे (Phrase) की पहेली को सुलझाना होता है।
यह शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) से काफी अलग है। KBC जहां जनरल नॉलेज पर आधारित है, वहीं ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ शब्दों की पहेली और किस्मत का खेल है। इसमें आपका प्रेजेंस ऑफ माइंड परखा जाता है।
फिलहाल शो का प्रोमो ही सामने आया है। माना जा रहा है कि KBC के खत्म होने के बाद इसे टीवी और OTT, दोनों पर एक साथ ऑन एयर किया जाएगा।
- Donga Naa Koduku Box Office Collection Day 1: जानिए तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने छापे!
- Mookuthi Amman 2 Box Office Collection Day 8 Live: जानिए नयनतारा की फिल्म ने 8वें दिन अब तक कितने छापे!
- Scene Box Office Collection Day 8: सूर्या की फिल्म ने दूसरे हफ्ते में मारी धमाकेदार एंट्री, वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹211 करोड़ के पार!
- Ramayana Box Office Collection Day 9: नौवें दिन भी नहीं थमी रफ्तार, वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹1,110 करोड़ के पार!
- John Cena Classic Update: WWE में पहली बार होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट को लेकर आया बड़ा बैकस्टेज अपडेट!
