सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही अपना हॉलीवुड डेब्यू कर सकते है।

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। अल्लू अर्जुन की पिछले साल की रिलीज़ पुष्पा: द राइज़ – पार्ट 1 ने उन्हें रातों रात पैन इंडिया स्टार बना दिया था। अब सभी फैंस पुष्पा 2: द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

ऐसा लग रहा है कि पैन इंडिया स्टार बनने के बाद अल्लू अर्जुन अब एक ग्लोबल स्टार बनने पर नजर गड़ाए हुए है। रिपोर्ट के अनुसार कथित तौर पर, अल्लू अर्जुन को एक हॉलीवुड फिल्म की पेशकश हुई है। अगर इसमें जरा सी भी सच्चाई निकली तो हमारा पुष्पा जल्द ही हॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकता हैं।

इंडिया डे परेड के लिए न्यूयॉर्क में थे अल्लू अर्जुन:

हाल ही में अल्लू अर्जुन इंडिया डे परेड के लिए न्यूयॉर्क में थे और वहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। अभिनेता ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपने फेमस डायलॉग ‘में झुकेगा नहीं’ को फिर से दोहराया और कहा, “ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं।”

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन को एक बड़े-शॉट फिल्म निर्माता द्वारा हॉलीवुड फिल्म के लिए संपर्क किया गया है। हाल ही में, जब उन्होंने न्यूयॉर्क का दौरा किया था तब अभिनेता ने एक सुपरहीरो फिल्म के लिए मीटिंग भी की थी, जिसके लिए उन्हें अप्रोच किया गया था।

खैर, अगर यह रिपोर्ट सच होती है, तो अल्लू अर्जुन को हॉलीवुड फिल्म में देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा।

साउथ स्टार धनुष हाल ही में नजर आ चुके हैं हॉलीवुड में:

हाल ही में तमिल स्टार धनुष भी द ग्रे मैन से हॉलीवुड में दिखाई दिए थे। हालांकि फिल्म में धनुष की एक छोटी भूमिका थी, लेकिन उन्होंने फिल्म में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वह द ग्रे मैन के सीक्वल में भी नजर आएंगे।

इस बीच, कुछ हफ्ते पहले ये भी खबरें आई थीं कि जूनियर NTR भी जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। खैर, निश्चित रूप से अब साउथ इंडियन एक्टर्स अपने प्रदर्शन से दुनिया भर में ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

पुष्पा 2 की बात करें तो कुछ दिन पहले फिल्म के शुरुवात की पूजा की फोटोज आई थी। खबरें यह है कि फिल्म इसी महीने रोल करना शुरू कर देगी। हालांकि, इसके बारे में कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *