‘Animal’ के बाद Lord Bobby की लगी लॉटरी, Ali Abbas Zafar की फिल्म में इस हीरो से लेंगे टक्कर!
‘एनिमल’ के बाद से लॉर्ड बॉबी देओल का सितारा ऐसा चमका है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स उनकी झोली में आ रहे हैं। अब खबर है कि बॉबी ने एक और बड़ी फिल्म साइन कर ली है।
इस बार वह ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर बनाने वाले डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे।
फिर बनेंगे विलेन, पर कहानी में है ट्विस्ट!
इस फिल्म में अहान पांडे (Ahaan Panday) और ‘मुंज्या’ फेम शरवरी (Sharvari) लीड रोल में होंगे। खबरों की मानें तो बॉबी का किरदार फिल्म में हीरो अहान पांडे के खिलाफ होगा।
लेकिन रुकिए! अगर आप सोच रहे हैं कि बॉबी एक बार फिर ‘एनिमल’ जैसे खूंखार विलेन बनेंगे, तो आप गलत हैं। कहा जा रहा है कि उनका किरदार एक टिपिकल विलेन का नहीं, बल्कि एक ग्रे-शेडेड कैरेक्टर होगा।
खबरों के अनुसार, डायरेक्टर अली अब्बास जफर और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि बॉबी का रोल उनके पिछले नेगेटिव किरदारों से बिल्कुल अलग हो। इसलिए उनके लिए एक खास, लार्जर-दैन-लाइफ किरदार लिखा गया है, जिसके अपने मकसद और मजबूरियां हैं।
इंग्लैंड में होगी फिल्म की शूटिंग
यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। जल्द ही डायरेक्टर अली अब्बास जफर, बॉबी देओल, अहान और शरवरी के साथ लोकेशन देखने के लिए इंग्लैंड रवाना होंगे।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग 2026 की पहली तिमाही में शुरू हो जाएगी। अली अब्बास जफर के निर्देशन और बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग के साथ, इस फिल्म से एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा की उम्मीद की जा रही है।
- Prahaar Day 17 Update: बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी, जानिए तीसरे रविवार की कमाई!
- Udta Teer Box Office Collection Day 10: वर्ल्डवाइड ₹61 करोड़ पार, जानिए दसवें दिन की कमाई।
- Drishyam 3 Box Office Collection Day 31: वर्ल्डवाइड ₹584 करोड़ पार, जानिए 31वें दिन की कमाई।
- Jailer 2 Box Office Collection Day 18: तीसरे रविवार को आया भयंकर उछाल, ₹807 करोड़ पार कर गई रजनी की फिल्म!
- Spider-Man New Superpower Name: कॉमिक्स में हुआ बड़ा खुलासा, स्पाइडर-मैन का नया ‘Ultra’ सेंस आया सामने!
