बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने रॉयल रंबल में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ WWE टाइटल जीता था, लेकिन वे इस बार इस टाइटल को ज्यादा समय तक अपने पास नहीं रख पाए। एलिमिनेशन चैंबर में ऑल माइटी ने बिना कोई एक्शन दिखाए अपना टाइटल गवां दिया।
बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) अभी चोटिल हैं और कंधे की समस्या के कारण एक्शन में नही हैं। उन्हें 5 मार्च को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैडिसन स्क्वायर गार्डन इवेंट के लिए भी बुक किया गया है, लेकिन हाल के प्रसारित हुए विज्ञापन में उनका नाम शामिल नहीं है।
परन्तु अभी आई कुछ रिपोर्ट्स की माने तो “बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) न केवल MSG के लिए बल्कि रेसलमेनिया के लिए भी क्लियर होने की कोशिश कर रहे है।” वह अगले मैडिसन स्क्वायर गार्डन शो के लिए अभी पूरी तरह बाहर नहीं है। उम्मीद है कि वह समय पर ठीक हो जाएगे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इस समय उसका कंधा कितना चोटिल है।
बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने हाल ही में अपनी समस्या की गंभीरता का पता लगाने के लिए कंधे का परीक्षण करवाया था। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह कितनी जल्दी रिंग में अपनी वापसी कर पाते हैं। संभावना है कि अगर वह रेस्लिंग करने के लिए मेडिकली क्लियर होते है तो विंस मैकमोहन उसका इस्तेमाल जरूर करेंगे।
- Maidaan Day 7 Box Office Collection।
- बड़े मियां छोटे मियां (BMCM) Day 7 Box Office Collection।
- WWE Raw में धमाका: चोटिल रिया रिप्ली को छोड़ना पड़ा Women’s World Championship, लिव मॉर्गन का मंसूबा पूरा!
- 350 करोड़ का ‘बड़ा’ दांव, 100 करोड़ का ‘मैदान’, हार गए दोनों, जानिए क्यों?
- Maidaan Day 6 Box Office Collection।