Bray Wyatt Returns: WWE Extreme Rules 2022 अंततः सभी सामने आ चुका है और जिस पल का इंतजार फैंस कर रहे थे वो यहां देखने को मिला। आखिरकर कई दिनों के टीज के बाद आखिरकार WWE ब्रे वायट (Bray Wyatt) की वापसी हो गई है।
Bray Wyatt पिछले साल जुलाई में बजट में कटौती के चलते WWE से रिलीज कर दिये गए थे। लेकिन 1 साल के इंतजार के बाद अब दोबारा उनकी वापसी हो गई है। WWE ने इस बार EXTREAM RULES में बहुत बड़ा सरप्राइज अपने दर्शको को दिया है।
Bray Wyatt करीब 14 महीनों बाद WWE में अपनी वापसी कर रहे है, वो भी एक अलग अंदाज में द वाइट रैबिट के कैरेक्टर में।
WWE में ब्रे वायट की वापसी से बहुत खुश है रेसलिंग जगत।
पिछले साल जब बजट कटौती के कारण ब्रे वायट को WWE ने रिलीज किया था तब सभी लोगों को बहुत बड़ा धक्का पहुंचा था और WWE के इस फैसले की चौतरफा आलोचना हुई थी। WWE के वीकली शोज में ब्रे वायट की वापसी के चैंट्स लगाए गए थे।
हालांकि अपनी रिलीज के बाद भी वायट ने किसी अन्य कंपनी में डेब्यू भी नहीं किया था। पिछले कुछ समय में जब से ट्रिपल एच ने WWE की कमान संभाली है तब से कई पुराने सुपरस्टार वापस आते दिखाई दिए हैं और इसी के साथ फैंस ब्रे वाइट की वापसी की भी उम्मीद लगाए बैठे थे।
WWE पिछले कुछ समय से वायट की वापसी के बहुत संकेत दे रही थी और अंततः Extreme Rules 2022 में फैंस को WWE ने बड़ा सरप्राइज दे ही दिया।
इस शो के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और मैट रिडल के बीच मैच हुआ था। इस मैच में रॉलिंस की हार हुई और मैच के बाद वायट की एंट्री हुई। उनकी एंट्री से पहले उनका अलग-अलग रूप दिखाया गया। फीन्ड के तौर पर उनके मास्क को अलग-अलग जगह दिखाया गया।
अंत में लालटेन के साथ Wyatt नज़र आए और उन्होंने अपना मास्क उतारा। वायट की वापसी पर मौजूदा सभी दर्शक बहुत खुश हुए, वहा मौजूद सभी दर्शको ने उन्हें चीयर किया।
यह देखना दिलचाप होगा कि वायट इस बार किस अंदाज में यहां पर काम करेंगे। अब देखना होगा कि WWE ने वायट के लिए आगे क्या प्लान तैयार किये है।
- Artical 370 Day 22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- शैतान Day 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- WWE में सभी यह मानते हैं कि ट्रिपल एच ने विल ओस्प्रे की क्षमता को कम आंका और उसे AEW के पास जाने दिया।
- तारक मेहता के बबीता और टप्पू ने की गुपचुप सगाई? अंदरूनी सूत्रों का दावा है, “उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है।”
- शैतान Day 7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।