WWE सुपरस्टार Bray Wyatt को लेकर उनके पिता ने किया बड़ा खुलासा किया,सभी फैंस में खुशी की लहर।

WWE Hindi News-: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) काफी समय से WWE से बाहर है सभी फैंस उनके आने की राह देख रहे है। उनके WWE रिटर्न को लेकर अब उनके पिता, माइक रोटुंडा (Mike Rotunda) ने एक अपडेट दी है।

Bray wyatt (image Credit-WWE)

हाल ही में Bray Wyatt के पिता Mike Rotunda ने अपने बेटे के रेसलिंग फ्यूचर को लेकर एक खुशनुमा अपडेट दिया है उनके हिसाब से Bray Wyatt बहुत जल्द WWE में अपनी वापसी करेंगे।

इस साल मार्च में Bray Wyatt की Bobby Lashley के साथ WrestleMania 39 की स्टोरीलाइन अचानक से समाप्त हो गई और Bray Wyatt WWE TV पर से अचानक से बिना किसी कारण दिए गायब हो गए।

पिछले हफ्ते फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट से पता चला कि पूर्व WWE चैंपियन अपने WWE वापसी के करीब हैं। Bray Wyatt के पिता Mike Rotunda ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया की Bray जल्द ही WWE में वापसी करने वाले है।

Bray Wyatt के पिता ने पुष्टि की कि वह जल्द अपनी WWE वापसी करेंगे।

आप जानते है इंटरनेट पर बहुत सारी अलग अलग चीजें चल रही हैं, जिन पर मैं या मेरे हिसाब में, उनमें से किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। मेरे हिसाब से ब्रे वायट, मुझे यकीन है कि जल्द ही WWE में वापसी करने जा रहे है और हम यह करेंगे।
Bray Wyatt (Image credit-WWE)

Bray Wyatt ने 2021 अक्टूबर में Extreme Rules से WWE में अपनी वापसी की थी। तब उनका एकमात्र टेलीविजन मैच जनवरी 2023 में हुआ था जब उन्होंने Royal Rumble में LA Knight को हराया था।

कुछ दिन पहले Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि Bray Wyatt को फिलहाल रिंग में वापसी के लिए क्लियर नहीं किया गया है, लेकिन वो इसके करीब हैं।

उस रिपोर्ट बताया गया था कि सितंबर या अगले महीने में वो अपनी वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट में उनकी अनुपस्थिति के बारे में भी बताया गया था। रिपोर्ट में साफ बताया गया था कि Wyatt हॉस्पिटल में एडमिट थे।

Bray Wyatt बहुत खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे।

Bray wyatt (image Credit-WWE)

FightFul Select की रिपोर्ट के अनुसार Bray Wyatt एक ऐसी बीमारी से ग्रस्त थे जो जिंदगी और करियर को खत्म कर देने वाली थी।

Bray Wyatt WWE का एक बहुत बड़ा नाम हैं हालांकि फिर भी उन्हें साल 2021 में WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया था। WWE द्वारा उन्हें रिलीज किए जाने पर सभी फैंस और क्रिएटिव्स को झटका लगा था वे सब चौंक गए थे।

कई फैंस तो वीकली शोज में उनकी वापसी के चैंट्स भी लगाते थे। हालांकि Wyatt का WWE में दूसरा रन भी अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। WWE द्वारा उन्हें कुछ खास पुश नहीं दिया जा रहा है। फैंस ने उनसे बहुत उम्मीदें लगाईं थी लेकिन अभी तक कुछ भी अच्छा देखने को नहीं मिला। खैर इस बार उनकी वापसी उनके लिए और फैंस के लिए क्या खास लाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version