Let Him In: Bray Wyatt के रेसलिंग करियर की पूरी कहानी।

Bray Wyatt अपने दौर के सबसे रचनात्मक रेसलर में से एक हैं। अपने परिवार के तीसरी पीढ़ी के रेसलर के रूप में Bray Wyatt के खून में ही रेसलिंग है और उनके मन मे रेसलिंग व्यवसाय के लिए एक स्वाभाविक भावना कूट कूट के भरी है इसलिए वह इसके साथ बहुत एक्सपेरिमेंट करते रहते है। वायट के पास स्टोरी कहने की कला में महारत हासिल है, जिससे वह एक चरित्र के रूप में विकसित होने की क्षमता रखते हैं और हम जैसे अपने कई प्रशंसकों को अपना दीवाना बनाये रखता हैं।

उसने इस आधुनिक युग में रेसलिंग इंडस्ट्री को यह सोचने पर मजबूर किया है कि रेसलिंग केवल परम्परागत रिंग में परफॉरमेंस करने तक ही सीमित नही है उसमे वह एंटरटेनमेंट और हॉरर का तत्व भी डाल सकते है जिसका उदाहरण सिनेमाटिक्स का उपयोग करना है।

Bray Wyatt किसी भी स्टोरीलाइन में अच्छे से घुल जाते है परन्तु इस करेक्टर के पीछे के आदमी के बारे में आप क्या जानते है? उसके करेक्टर की तरह वह भी उतना ही आकर्षक है। तो आइए आज हम उनके अब तक के आकर्षक करियर के पूरे सफर को गहराई से देखते हैं क्योकि यह है Let Him In:Bray Wyatt के रेसलिंग करियर की पूरी कहानी।


Bray Wyatt के बचपन का समय:

ब्रे वायट का असली नाम विंडहैम लॉरेंस रोटुंडा है वायट का जन्म 23 मई 1987 को ब्रूक्सविले, टैम्पा, फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। Bray Wyatt अपने परिवार में एक तीसरी पीढ़ी के पेशेवर रेसलर है जो अपने दादा डांडा मुलिगन, उनके पिता माइक रोटुंडा और उनके दो चाचा बैरी और केंडल विंडहैम के नक्शेकदम पर चलते हुए रेसलर बने है। उनके छोटे भाई टेलर रोटुन्डा (Bo Dallas) भी WWE के लिए काम कर चुके है।

Bray Wyatt की शरूवाती शिक्षा Hernando हाई स्कूल से हुई जहां उन्होंने 2005 में 125 किलो वर्ग में स्टेट रेसलिंग चैम्पियनशिप जीती, उन्होंने 2005 यहाँ से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। Wyatt रक्षात्मक टैकल और गार्ड के रूप में फुटबॉल भी खेल चूके है । फिर उन्होंने पेशेवर रेसलर बनने के लिए अपने फुटबॉल के पेशे को बीच मे ही छोड़ दिया।

Bray Wyatt के रेसलिंग करियर की शरुवात:

Image Credit-WWE

Bray Wyatt ने 5 फरवरी 2009 को फ्लोरिडा चैम्पियनशिप रेसलिंग (FCW) के एक डार्क मैच के एपिसोड में ब्रायन जोसी को हराते हुए अपनी शुरुआत की । फिर वह अप्रैल 2009 में एलेक्स रोटुंडो के नाम से टीवी पर अपना डेब्यू करते दिखे। बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर ड्यूक रोटंडो रख लिया। जून 2009 में उन्होंने अपने भाई Bo Dallas के साथ टीम बनाना शुरू किया

Bray ने अपने भाई के साथ WWE की तत्कालीन डवलोपमेन्ट कंपनी फ्लोरिडा चैम्पियनशिप रेसलिंग (FCW) में दो बार FCW फ्लोरिडा टैग टीम चैम्पियनशिप को अपने नाम किया, जहाँ वह 2009 से 2012 के बीच विभिन्न रिंग नामों के तहत रेसलिंग करते नजर आये। उन्होंने 2010 से WWE के मैन रोस्टर में भी कुछ समय के लिए रेसलिंग की वह 2011 के दौरान रिंग में हस्की हैरिस के नाम से The Nexus के एक सदस्य के रूप मे नजर आए ।

The Nexus (Image Credit-WWE)

इसके बाद वह फिर से WWE के डवलोपमेन्ट क्षेत्र में लौटा दिए गए जहाँ से कुछ समय बाद उन्हें रीब्रांडिंग करते हुए द वायट फैमिली के खलनायक लीडर ब्रे वायट बना दिया गया। द वायट फैमिली स्टेबल ने अंततः 2013 में अपना मैन रोस्टर डेब्यू किया। Bray Wyatt तब से WWE में तीन बार के विश्व चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने WWE चैम्पियनशिप 1 बार और यूनिवर्सल चैम्पियनशिप 2 बार अपने नाम की है। उन्होंने Smackdown टैग टीम चैम्पियनशिप और रॉ टैग टीम चैंपियनशिप ( मैट हार्डी के साथ) दोनो को 1-1 बार अपने नाम किया है।

Wyatt Family (Image Credit-WWE)

अगस्त 2018 में कुछ समय का अंतराल लेने के बाद, वायट ने अप्रैल 2019 में बच्चों के मनोरंजन की एक नई स्टोरीलाइन के साथ WWE प्रोग्रामिंग में Fire Fly Fun House नामक शो की मेजबानी करते हुए अपनी वापसी की। कुछ ही समय बाद उन्होंने अपना एक और भयावह करेक्टर फैंस के सामने प्रस्तुत किया जिसे The Fiend नाम दिया गया जिसका काम उन लोगो को निशाना बनाना था जिसने पहले कभी Bray Wyatt को परेशान किया हो।

Image Credit-WWE

Bray Wyatt वर्तमान समय में दो वैकल्पिक रिंग नामों के तहत परफॉरमेंस कर रहे है वह सिचुएशन के आधार पर अपने कैरेक्टर को स्क्रीन पर चित्रित कर रहै है। पहला है ब्रे वायट जो एक नार्मल एंटरटेनर है और दूसरा उसका अल्टरनेटिव पर्सन “द फिन्ड “ है जो अलौकिक शक्तियों वाला एक शैतानी चरित्र है।

Bray Wyatt के अचीवमेंट्स:

Image Credit-WWE

Bray wyatt ने अपने छोटे से WWE करियर में काफी नाम कमा लिया है वह फैंस के बीच अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रहे है।

ब्रे वायट ने WWE चैम्पियनशिप 1 बार, WWE यूनिवर्सल चैम्पियनशिप 2 बार, WWE रॉ टैग टीम चैम्पियनशिप 1 बार – मैट हार्डी के साथ, WWE स्मैकडाउन टैग टीम चैम्पियनशिप 1 बार – रैंडी ऑर्टन और ल्यूक हार्पर के साथ, 1 बार के टैग टीम एलिमिनेटर (2018) – मैट हार्डी के साथ जीता है। इसके अलावा वह WWE ईयर-एंड अवार्ड फॉर मेल रेसलर ऑफ़ द इयर (2019) के विजेता भी रह चुके है

Bray Wyatt की पर्सनल लाइफ:

Image Credit-WWE

Bray Wyatt की पहली पत्नी का नान सामंथा है जिनके साथ उनके दो बच्चे हैं इन दोनों का शादी के पांच साल बाद 2017 में तलाक के लिए मामला कोर्ट में पहुच गया इसका कारण Bray Wyatt के WWE रिंग अनाउंसर जोजो ऑफरमैन के साथ उनके अफेयर को माना जाता है। इसके बाद Wyatt ने यह कहते हुए रिपोर्ट दायर की कि उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इरादे से सामंथा ने उनके बारे में “अपमानजनक बयान” दिए। तलाक की कार्यवाही के दौरान Wyatt की पूर्व पत्नी ने मांग की कि वह उसे प्रति माह 15000 डॉलर उसके और बच्चे के भरण पोषण के लिए दे। अंततः उन्हें ताम्पा, फ्लोरिडा में एक पारिवारिक अभ्यास में मध्यस्थता के लिए मजबूर किया गया । 1 मई 2019 में, Bray और जोजो ने घोषणा की कि वे एक बच्चे के माता पिता बन गए है उन्होंने बेटे का नाम नश रखा और बताया कि उनके साथी रेसलर ब्रॉन स्ट्रोमैन बच्चे के गॉडफादर हैं। इसके अलावा उनकी एक बेटी हैरी का जन्म 2 मई 2020 को हुआ।

Bray Wyatt के सिग्नेचर मूव्स:

सिस्टर एबीगेल

Image Credit-WWE

ये मूव Bray Wyatt ने अपने पूरे करियर में सबसे ज्यादा उपयोग किया है ये swinging reverse STO का bray wyatt वर्जन है।

Mandible Claw

Image Credit-WWE

जब से Bray Wyatt ने The Fiend वाला करेक्टर अपनाया है तब से उन्होंने mandible claw को भी उपयोग में लाना शुरू कर दिया इसमे वह अपने हाथ से प्रतिद्वंद्वी का जबड़ा मुह के अंदर हाथ देकर पकड़ लेते है।

8 thoughts on “Let Him In: Bray Wyatt के रेसलिंग करियर की पूरी कहानी।”

  1. Pingback: Jim Cotnette ने The Fiend की तुलना कचरे से की, कहा अभी तक कि सबसे बेकार गिमिक है। - WrestleKeeda

  2. Pingback: Prince Devitt- Finn Bálor के रेसलिंग करियर की पूरी कहानी। - WrestleKeeda

  3. Pingback: WWE ने कई सारे बड़े नामो को किया रिलीज़। - WrestleKeeda

  4. Pingback: WWE ने Bray Wyatt को रिलीज किया। - WrestleKeeda

  5. Pingback: WWE से रिलीज़ के बाद ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने अपने नये केरेक्टर को टीज़ किया है। - WrestleKeeda

  6. Pingback: ब्रे वायट (Bray Wyatt) AEW की जगह इम्पैक्ट रैसलिंग के साथ साइन कर सकते हैं। - WrestleKeeda

  7. Pingback: इम्पैक्ट रेसलिंग (Impact Wrestling) ब्रे वायट (Bray Wyatt) को अपने साथ जोड़ने का भरसक प्रयास कर रही है। - WrestleKeeda

  8. Pingback: ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने WWE के गैर प्रतिस्पर्धी क्लॉज़ के काउंटडाउन के संकेत दिए। - WrestleKeeda

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *