प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक बड़े धमाके सुनाई पड़ रहे है अभी कुछ समय पहले ही सीएम पंक (CM Punk) ने AEW में अपनी वापसी करते हुए रेसलिंग इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया था तो इसका जवाब देने में WWE कहा पीछे रहने वाली थी।
WWE ने आज अपने गर्मियों की सबसे बड़ी पार्टी SummerSlam 2021 में पहले Backy Lynch की वापसी करवाई और फैंस को थोड़ा सरप्राइज दिया परन्तु फैंस को सबसे बड़ा झटका उन्होंने इस शो के अंत मे ब्रोक लेसनर (Brock lesnar) की वापसी करवाके दी क्योकि इसकी उम्मीद अभी फिलहाल किसी को न थी।
WWE Summerslam 2021 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जॉन सीना (John Cena)के विरुद्ध अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को बरकरार रखा, लेकिन जॉन सीना के मैच हारने के बाद रोमन रेन्स के जश्न से यह शो खत्म नहीं हुआ। इस बात से प्रशंसकों को जल्द ही एहसास हो गया था कि WWE के पास उनके लिए एक और सरप्राइज है।
तभी अचानक ब्रोक लेसनर (Brock lesnar) का संगीत हिट हुआ और द बीस्ट इनकारनेट ने WWE में अपनी वापसी की। उन्होंने अभी भी वह वाइकिंग हेयरकट करवा रखा था जिसने अभी कुछ समय पहले ऑनलाइन इतना ध्यान आकर्षित किया था।
HE'S HERE. @BrockLesnar IS BACK! #SummerSlam pic.twitter.com/QgvrKbky7e
— WWE (@WWE) August 22, 2021
ब्रोक लेसनर (Brock lesnar) ने रिंग में अपनी जगह बनाने में बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं किया। इन सबसे ज्यादा परेशानी पॉल हेमन (Paul Heyman) को हुई उनके चेहरे पर एक हैरान कर देने वाला भाव था जैसे उसने कोई भूत देखा लिया हो। रोमन रेंस (Roman Reigns) न तो अपनी जगह से हिले और न ही लैसनर से अपनी नजरें हटा पाए।
द बीस्ट रिंग का चक्कर लगते हुए रोमन रेंस (Roman Reigns) के सामने आ खड़े हुए और उन्हें घूरने लग गए। इन दोनों के आमने सामने आने पर भीड़ ने भी “होली शीट” के चेंट लगाने शुरू कर दिए। पॉल हेमन ने तो पहले ही रिंग छोड़ दी थी फिर रोमन रेंस ने भी रिंग छोड़ दी जबकि ब्रॉक लैसनर वही बने रहे, लेकिन यह कहानी का अंत नहीं है।
यह स्थिति सभी के लिए दिलचस्प है,परन्तु Paul Heyman के लिए दुविधाभारी है क्योंकि पॉल हेमन का रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनो के साथ घनिष्ठ संबंध है। परन्तु अब जब बीस्ट WWE में वापस आ गये है और वो भी रोमन रेंस के सामने तो यह वही स्तिथि आ गई है जो कई वर्षों पहले CM Punk Vs Brock Lesnar के दौरान बनी थी।,
उस समय Heyman ने Lesnar का पक्ष लेते हुए Cm Punk को धोखा दे दिया था। उसी तरह इस बार भी यह देखना दिलचस्प होगा कि पॉल हेमन (Paul Heyman) इस बार किस तरफ जाते है। कुछ भी ही किंतु यह गर्मियों की सबसे बड़ी पार्टी के समापन का एक बहुत ही अच्छा तरीका था।
- WWE Raw में धमाका: चोटिल रिया रिप्ली को छोड़ना पड़ा Women’s World Championship, लिव मॉर्गन का मंसूबा पूरा!
- 350 करोड़ का ‘बड़ा’ दांव, 100 करोड़ का ‘मैदान’, हार गए दोनों, जानिए क्यों?
- Maidaan Day 6 Box Office Collection।
- बड़े मियां छोटे मियां (BMCM) Day 6 Box Office Collection।
- Artical 370 Day 22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
Pingback: WWE क्राउन ज्वेल के बाद ब्रोक लेसनर लंबे समय तक WWE में नजर नही आने वाले। - WrestleKeeda
Pingback: बेली (Bayley) चाहती है कि ब्रोक लेसनर रोमन रेंस पर उनका फिनिशर लगाए। - WrestleKeeda