The Best In The World CM Punk को हाल जिनमे AEW ने अचानक से निकलते हुए पूरे रेसलिंग वर्ल्ड को चौका दिया था। इसी कारण CM PUNK पिछले कुछ समय से सभी फैंस के बीच हॉट टॉपिक बने हुए है क्योंकि हर कोई जानना चाहता है की पंक का अगला कदम क्या होगा।
CM Punk की WWE में वापसी के आसार?

पिछले महीने AEW से रिलीज होने के बाद से ही CM Punk की WWE में वापसी की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में WWE के कमेंटेटर माइकल कोल ने सीएम पंक के ROH के समय के एक प्रोमो के दौरान उपयोग किए गए कुछ नामों का जिक्र किया था। कोल ने कहा कि सैथ रॉलिंस “manipulator” और “puppet master” हैं, यह वही नाम हैं जो CM Punk ने 2005 में ROH में उपयोग किए थे।
WWE ने पिछले कुछ हफ्तों से कई बार CM Punk का संकेत दिया है। उदाहरण के लिए, सैथ रॉलिंस ने हाल ही में खुद को “The Best in the World” कहा था, जो एक टैग लाइन है जिसका उपयोग सीएम पंक अपने आप को डिस्क्राइब करने के लिए करते हैं। इन संकेतों के बाद पंक की वापसी की खबरें और तेज हो गई हैं।
हाल ही में एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि अभी CM Punk की वापसी के कोई प्लान नहीं बनाए गए हैं। हालांकि, यह भी कहा गया कि WWE अचानक कुछ बड़े कदम उठा सकती है, तो चीजें बदल भी सकती हैं।
26 नवंबर को होने वाला WWE Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट CM Punk के होमटाउन शिकागो में होने जा रहा है, इसलिए कई फैंस का यह मानना है कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इस इवेंट में वापसी कर सकते हैं।

क्या WWE में वापसी के बाद Seth Rollins के खिलाफ दिखेंगे CM Punk?
WWE के मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन Seth Rollins पहले भी यह बता चुके हैं कि वह CM Punk को पसंद नहीं करते हैं।

WWE इस बात का फायदा उठा सकती है और दोनों के बीच एक स्टोरीलाइन बना सकती है। यह संभव है कि जिस तरह सैथ ने हाल ही में पंक से जुड़ी चीजों का जिक्र किया है, उसी तरह पंक की वापसी के बाद सैथ के साथ पंक की स्टोरीलाइन देखने को मिले।
सीएम पंक की वापसी की संभावना के बारे में आपका क्या ख्याल है? क्या आप उन्हें WWE में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं? नीचे कमेंट्स में हमे बताएं।