Cody Rhodes के ‘Kingdom’ थीम सॉन्ग का सबसे बड़ा राज़ खुला, इन 2 फेमस गानों को कॉपी करके बना है!
“WOAHHH!”… जब भी यह आवाज एरीना में गूंजती है, तो फैंस समझ जाते हैं कि ‘द अमेरिकन नाइटमेयर’ कोडी रोड्स (Cody Rhodes) एंट्री करने वाले हैं। उनका थीम सॉन्ग ‘किंगडम (Kingdom)‘ आज WWE के सबसे आइकॉनिक एंट्रेंस म्यूजिक में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गाना किन दो फेमस गानों से प्रेरित होकर बना है? इसका राज अब खुल गया है।
किन दो गानों से बना है ‘Kingdom’?
‘किंगडम’ सॉन्ग बनाने वाले बैंड Downstait के जस्टिन कॉल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस गाने को बनाने की प्रेरणा कहां से मिली।
1. लिरिक्स की प्रेरणा – ‘Throne’ गाना: जस्टिन ने बताया कि खुद कोडी रोड्स ने उन्हें Bring Me the Horizon बैंड का गाना ‘Throne‘ सुनने को कहा था।
2. म्यूजिक की प्रेरणा – ‘Decode’ गाना: वहीं, गाने के म्यूजिक के लिए बैंड ने 2008 की मशहूर फिल्म ‘ट्वाइलाइट’ के गाने ‘Decode‘ से प्रेरणा ली, जिसे Paramore बैंड ने गाया था। ड्रम पैटर्न को उसी तरह का ड्राइव देने की कोशिश की गई थी।
‘एंट्रेंस थीम नहीं, एक अच्छा गाना बनाना था’
जस्टिन कॉल ने यह भी बताया कि जब वे ‘किंगडम’ बना रहे थे, तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा हिट हो जाएगा।
यह गाना 2016 में कोडी के WWE छोड़ने के बाद बनाया गया था और तब से यह उनकी पहचान बन गया है, चाहे वह इंडिपेंडेंट सीन हो, AEW हो या फिर 2022 में WWE में उनकी धमाकेदार वापसी।
WWE में नहीं थी इतनी आजादी
Downstait ने WWE के लिए पहले भी द मिज़ (The Miz) और डॉल्फ ज़िगलर (Dolph Ziggler) जैसे सुपरस्टार्स के लिए थीम सॉन्ग बनाए हैं, लेकिन तब उन्हें दिग्गज जिम जॉनस्टन (Jim Johnston) के अंडर काम करना पड़ता था।
जस्टिन ने बताया कि जिम उन्हें सिर्फ एक “ढांचा” देते थे और उन्हें उसी के भीतर काम करना पड़ता था। लेकिन ‘किंगडम’ के साथ, उन्हें पूरी रचनात्मक स्वतंत्रता मिली, और नतीजा आज सबके सामने है।
- Jake Hager Wrestling Return: पूर्व WWE स्टार की रिंग में होगी वापसी? लेकिन इस बड़ी कंपनी को मारी लात!
- IND vs WI Highlights: संजू सैमसन का ‘महा-तांडव’, 97* रनों की पारी से भारत सेमीफाइनल में!
- SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका का ‘विजय रथ’ जारी, पर सिकंदर रजा ने दिल्ली का दिल लूट लिया!
- PAK vs SL: Pakistan जीता पर World Cup से हुआ बाहर; Sahibzada Farhan का शतक गया बेकार।
- SA vs ZIM: South Africa का ‘विजय रथ’ रोकने उतरेगा Zimbabwe; जानें Delhi की Pitch Report और Playing XI.
