दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपनी पिछली सारी नाकामिया भूला कर इस बार IPL में धूम मचा दी थी, इस IPL में उनके बल्ले ने खूब रन उगले थे।
IPL 2022 के बाद से ही DK लगातार चर्चा में हैं, जिस तरह से कार्तिक ने IPL में परफॉर्मेंस दिया उसे देखते हुए क्रिकेट पंडित और फ़ैन्स तुरंत प्रभाव से इस उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की डिमांड करने लगे थे।
सभी की लगातार मांग और उनके परफॉर्मेंस को देखते हुए दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को मौका भी मिला और वो फ़ैन्स के साथ सेलेक्टर्स के भरोसे पर भी खरे उतरे। भारतीय टीम के लिए भी वो अपनी फिनिशर की भूमिका बहुत अच्छी तरह निभा रहे है।
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की इस फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट पंडित उन्हें T20I वर्ल्ड कप की टीम में मौका देने की चर्चा छेड़ रहे हैं। कई दिग्गज़ उन्हें टीम के फिनिशर के तौर पर तय भी कर चुके हैं। हालांकि इस कमबैक हीरो को लेकर पूर्व भारतीय सेलेक्टर कृष्णमचारी श्रीकांत बाकी दिग्गजों से सहमत नही हैं।
पूर्व भारतीय सेलेक्टर श्रीकांत के मुताबिक दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को एक फिनिशर के तौर पर देखा जाना एक बड़ी गलती है, श्रीकांत के अनुसार दिनेश कार्तिक फिनिशर है ही नही वह केवल गेम को फाइनल टच देते है।
आप लोगों की फिनिशर की डेफिनिशन ही गलत है दिनेश कार्तिक बहुत अच्छा कर रहे हैं और यहां वह कुछ मैचों में बहुत शानदार भी रहे हैं पर हम उन्हें फिनिशर नहीं कह सकते है। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो फाइनल में आखिरी के तीन से चार ओवर खेल कर मैच के स्कोर को बढ़ाने की कोशिश करता है। पर हम उन्हें फिनिशर नहीं बोल सकते हैं। कार्तिक जो कर रहे हैं उसको हम फाइनल टच बोल सकते हैं ना कि गेम फिनिशर।
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत सही मायने मैं फिनिशर है।
श्रीकांत ने आगे कहा कि दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को अपना रोल अच्छे से पता है और वह ऊसे बखूबी निभा भी रहे हैं पर मेरे हिसाब से वह फिनिशिर नहीं है। मेरे हिसाब से हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत सही मायने में फिनिशर है।
आप सूर्यकुमार यादव को ही ले लें हमने देखा है कि कैसे उन्होंने इंग्लैंड में अपने दम पर पूरा मैच जिताया था, उस समय वह फिनिशर की भूमिका में थे इसके अलावा ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या फिनिशर है। हमारे कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं पर वह 17 वे ओवर तक खेल को ले जाने की क्षमता रखते हैं उन्हें भी मैं एक फिनिशर ही कहूंगा।
दिनेश कार्तिक का टीम इंडिया का सफर:
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने 2004 में अपना डेब्यू टीम इंडिया के लिए किया था, उसके बाद से वह बार बार अंदर बाहर होते रहे पर उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत जारी रखी।
इस बार आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन पर दांव लगाया था और उन्होंने बेंगलुरु की टीम को बिलकुल निराश नहीं किया और कई शानदार पारियां खेली और उन्हीं पारियों के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में सिलेक्शन की राह को फिर से खोला।
फिलहाल दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) जिस फॉर्म में है उन्हे प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं और इस समय पर श्रीकांत का ऐसा बयान कई फैंस को नाराज कर सकता है।
इस आर्टिकल के किसी भी पैराग्राफ या कोट को यूज करने के लिए हमें उसका क्रेडिट दे और इस पेज को अपने पेज से लिंक करें।
- Andrew Flintoff के साथ इंग्लैंड क्रिकेट का नया अध्याय शुरू।
- 100 दिनो के बाद वापसी करने वाला यह WWE सुपरस्टार मात्र चंद सेकेंड में हारा : क्या यह उनके करियर का अंत है?
- WWE Bad Blood 2024 में LA Knight के संभावित ऑपोनेंट।
- WWE NXT No Mercy: Jaida Parker का शानदार प्रदर्शन और जैपनीज स्टार Giulia का धमाकेदार डेब्यू।
- 100 दिनों की बादशाहत: लिव मॉर्गन