WWE समरस्लैम 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुका है। शो के लिए ऐसे कई नाम पहले सामने आ रहे थे जो अपना रिटर्न करने वाले थे। उनमें से कई नाम अपना रिटर्न इस शो के दौरान करते दिखे।
WWE समरस्लैम 2022 में उन नामों में से एक पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली का था, जो ACL की चोट के कारण एक साल से अधिक समय से एक्शन से बाहर थी।
आज रात के शो की शुरुआत रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच के साथ हुई, जिसमें बियांका बेलेयर ने बैकी लिंच के खिलाफ अपना टाइटल रिटेन किया, यह मैच खत्म होने के बाद बेली ने अपनी वापसी की।
हालाँकि, वह अकेली नहीं आई थी, क्योंकि उसके साथ पूर्व WWE स्टार डकोटा काई और NXT स्टार Io Shirai भी शामिल हो गए थी, जो अब IYO SKY के नाम से जानी जा रही है।
उन तीनों ने रिंग में घुसकर ब्लेयर को दबवाना चाहा लेकिन लिंच, ब्लेयर के समर्थन में आ गई जिसके बाद वह तीनों वापस रिंग छोड़कर चली गई।
डकोटा काई को WWE द्वारा 29 अप्रैल को रिलीज़ किया गया था। इस महीने शिराई का अनुबंध भी समाप्त हो गया था, और यदि उसे वह मेन रोस्टर में स्थान की पेशकश नहीं की जाती तो शायद वह WWE छोड़ कर जापान लौट जाती।
Man रोस्टर में Edge ने किया रिटर्न:
हेल इन ए सेल के बाद की रात से एज WWE टीवी से दूर थे, जब उन्हें जजमेंट डे ने अपने ग्रुप से बाहर कर दिया गया था, उनकी जगह फिन बैलर समूह में शामिल हो गए थे।
तब से, मनी इन द बैंक के बाद से रहस्यमय वीडियो WWE द्वारा प्रसारित किए जा रहे है, उनकी वापसी को टीज करते हुए, जो वास्तव में आज रात के शो में संपूर्ण हुआ।
एज ने मिस्टीरियोज के साथ जजमेंट डे के मैच के दौरान अपनी वापसी की, एक भयानक ब्रूड इंस्पायर्ड एंट्रेंस और एक नए रूप के साथ वापसी करते हुए उन्होंने मिस्टीरियो को अपने पुराने गुट को हराने में सहायता की।
- WWE Raw में धमाका: चोटिल रिया रिप्ली को छोड़ना पड़ा Women’s World Championship, लिव मॉर्गन का मंसूबा पूरा!
- 350 करोड़ का ‘बड़ा’ दांव, 100 करोड़ का ‘मैदान’, हार गए दोनों, जानिए क्यों?
- Maidaan Day 6 Box Office Collection।
- बड़े मियां छोटे मियां (BMCM) Day 6 Box Office Collection।
- Artical 370 Day 22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।