टोक्यो ओलंपिक में अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन के कारण गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) अब स्पोर्ट्स की दुनिया में एक बड़ा नाम है और एक हॉट प्रॉपर्टी बन गए है।
WWE ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे उसे साइन करना चाहते हैं और WWE और UFC के बीच तो उनको साइन करने को लेकर एक युद्ध भी शुरू हो चुका हैं। क्योकि गेबल ने पहले यह भी खुलासा किया था कि वह UFC चैंपियन भी बनना चाहते हैं।
हालांकि खबर यह भी थी कि गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) बेलाटर के साथ भी बातचीत कर रहे थे लेकिन इस प्रमोशन के साथ अभी हस्ताक्षर करने की संभावना नहीं है। उसके ऊपर, विंस मैकमोहन WWE अनुबंध के लिए गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) को साइन करने के लिए पूरी तरह से अपना जोर लगा रहे हैं।
यह भी रिपोर्ट है कि जहां तक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का संबंध है, UFC कहीं भी WWE जितना प्रयास नहीं कर रहा है।
हाल ही में जिम वर्सालोन से बात करते हुए स्टीवसन से यह पूछा गया कि क्या पॉल हेमन रोमन रेंस के साथ रहेंगे या लेसनर के पास वापस चले जाएंगे। इसके बाद गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) ने भविष्य में पॉल हेमन (Paul Heyman) के साथ काम करने का संकेत दिया।
“आपको ऐसा लगता है? आपको वेसा लगता है? ऐसा हो सकता है, आप जानते हैं। देर-सबेर, ऐसा हो सकता है, लेकिन हम अभी ब्रॉक और रोमन को उनका व्यापार करने देंगे और हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।”
इस स्टेटमेंट में गैबल स्टीवसन (Gable Steveson) फ्यूचर में नेक्स्ट पॉल हेमन गाए बनाने के संकेत दे रहे है। स्टीवसन अभी केवल 21 वर्ष के है और यही कारण है कि स्टीवसन अभी बहुत कुछ कर सकते है।
हमें अभी इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या वह WWE के साथ हस्ताक्षर करेंगे और पॉल हेमन (Paul Heyman) के साथ काम करेंगे जैसा कि उन्होंने उल्लेख किया था कि वह पहले ऐसा करना चाहते हैं।
- Andrew Flintoff के साथ इंग्लैंड क्रिकेट का नया अध्याय शुरू।
- 100 दिनो के बाद वापसी करने वाला यह WWE सुपरस्टार मात्र चंद सेकेंड में हारा : क्या यह उनके करियर का अंत है?
- WWE Bad Blood 2024 में LA Knight के संभावित ऑपोनेंट।
- WWE NXT No Mercy: Jaida Parker का शानदार प्रदर्शन और जैपनीज स्टार Giulia का धमाकेदार डेब्यू।
- 100 दिनों की बादशाहत: लिव मॉर्गन