100 दिनो के बाद वापसी करने वाला यह WWE सुपरस्टार मात्र चंद सेकेंड में हारा : क्या यह उनके करियर का अंत है?

WWE HINDI NEWS: WWE SmackDown में जियोवानी विंची (Giovanni Vinci)  की वापसी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। 137 दिनों के लंबे इंतजार के बाद रिंग में लौटे विंची को अपोलो क्रूज ने महज 5 सेकेंड में धूल चटा दी। यह हार न केवल विंची बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक बड़ा झटका है।

जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) ने इम्पीरियम से अलग होने के बाद एक नए अवतार में वापसी की थी। कई दिनों से आ रहे उनके वीडियो पैकेज में उन्हें एक शक्तिशाली और आत्मविश्वासी रेसलर के रूप में पेश किया जा रहा था।

लेकिन रिंग में उनकी यह हार जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) के इस नए अवतार को एक बड़ा झटका है।

क्या यह हार जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) के करियर के लिए एक मोड़ का बिंदु साबित होगी?

यह सवाल अभी तक का सबसे बड़ा सवाल है। जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) ने NXT में एक सफल करियर बनाया था और उन्होंने वहा 2 बार टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी। लेकिन मेन रोस्टर में उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली। क्योंकि जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) लगातार इस गुट की कमजोर कड़ी बनते रहे।

यह चीज़ से सबसे ज्यादा खफा उनके लीडर Gunthar, क्योंकि यह सब उसने भी नोटिस कीया और लुडविग काइजर को विंची को बाहर करने के ऑर्डर दिए।

WWE Raw के इस साल  22 अप्रैल के एपिसोड के दौरान लुडविग और जियोवानी को New Day के खिलाफ हार मिली। इससे Gunthar नाराज़ हो गए और इसके बाद लुडविग ने अपने ही साथी जियोवानी पर बुरी तरह हमला किया और उन्हें चोटिल कर दिया।

इसके बाद जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) ब्लू ब्रांड में शामिल हो गए और अपनी नई शुरुआत की। परंतु अपोलो क्रूज के खिलाफ मिली इस हार के बाद उनके भविष्य को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया।

सोशल मीडिया पर फैंस इस हार को लेकर काफी निराश हैं। कई फैंस का मानना है कि विंची को इतनी जल्दी हार नहीं मिलनी चाहिए थी। कुछ फैंस का मानना है कि यह हार उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका है।

भविष्य की संभावनाएं।

अब देखना होगा कि WWE जियोवानी विंची (Giovanni Vinci) के साथ क्या करता है। क्या उन्हें एक नई स्टोरीलाइन दी जाएगी या फिर उन्हें धीरे-धीरे फेड आउट किया जाएगा।

WWE #GiovanniVinci #SmackDown #WWEHindiNews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version