ट्राइबल चीफ रोमन रेंस फिलहाल अपने करियर के शीर्ष पर हैं, एक पार्टटाइम रेसलिंग चैंपियन के रूप में, अंडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल टाइटल का अक्सर बचाव नहीं किया जाता है, परंतु आज ऐसा कोई भी नही होगा जो उनका सामना ना करना चाहता हो।
AEW के जेक हेगर (Jake Hager) अपनी WWE वापसी करने और Roman Reigns सामना करने की योजना बना रहे थे।
जेक हेगर (Jake Hager) हाल ही में MMA से रिटायर हुए , लेकिन उनकी कुछ बड़ी योजनाएँ थीं। वह वास्तव में ट्राइबल चीफ को लक्ष्य बनाते हुए अंततः एक अंडिफिटेड फाइटर के रूप में WWE में अपनी वापसी करना चाहते थे।
जेक हेगर (Jake Hager) 2017 तक jack swagger के रूप में WWE का हिस्सा थे। अपने WWE करियर के दौरान, उन्होंने पूर्व ECW चैंपियनशिप, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप और बहुत कुछ जीत कर एक अच्छी खासी सफलता हासिल की थी।
WWE से जाने के बाद भी जेक हेगर (Jake Hager) रेसलिंग जगत से जुड़े रहे। उन्होंने अपने शौकिया रेसलिंग कौशल का लाभ उठाते हुए MMA के क्षेत्र में कदम रखा। 2017 में, उन्होंने बेलेटर MMA के साथ अनुबंध किया और जनवरी 2019 में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया।
K&S रेसलफेस्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान , जेक हेगर (Jake Hager) ने WWE छोड़ने के बाद अपनी मूल योजनाओं पर चर्चा की। ऐसा लगता है कि उसके मन में अपने लिए बहुत सी बातें थीं।
हालांकि जेक हेगर (Jake Hager) AEW में उतरे और तब से उन्होंने उनकी इस प्रोग्रामिंग पर स्थिर उपस्थिति बनाए रखी है। ऐसा कहा जा रहा है कि, वह अक्सर रेसलिंग नहीं लड़ते। शायद अब यह बदल जाएगा क्योंकि उन्होंने अपने MMA करियर को अलविदा कह दिया है।
इस कहानी के बारे में और भी बहुत कुछ जानने के लिए, हमारे साथ यहां Wrestlekeeda.com पर बने रहें।
जेक हेगर (Jake Hager) के MMA से रिटायर होने पर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि वह एक बार फिर WWE में अपनी वापसी कर पाएंगे? आप क्या सोचते हैं, हमें बताने के लिए कमेंट्स में लिखें!
- Andrew Flintoff के साथ इंग्लैंड क्रिकेट का नया अध्याय शुरू।
- 100 दिनो के बाद वापसी करने वाला यह WWE सुपरस्टार मात्र चंद सेकेंड में हारा : क्या यह उनके करियर का अंत है?
- WWE Bad Blood 2024 में LA Knight के संभावित ऑपोनेंट।
- WWE NXT No Mercy: Jaida Parker का शानदार प्रदर्शन और जैपनीज स्टार Giulia का धमाकेदार डेब्यू।
- 100 दिनों की बादशाहत: लिव मॉर्गन