Jailer Box Office collection – Rajnikant और Tamannaah Bhatia स्टारर Jailer ने अपने रिलीज के तीसरे दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शुक्रवार की गिरावट के बाद शनिवार को उछाल देखने को मिला और शनिवार के कलेक्शन के बाद यह फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है।
JAILER सुपरस्टार Rajnikant के लिए अब तक की दूसरी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Jailer तमिल फिल्मों के लिए 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग डे कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है और साथ ही दुनिया भर में किसी भी तमिल फिल्म के लिए अब तक की यह दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग डे कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है।
Jailer Day 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
Rajnikant की Jailer ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन दुनिया भर में 55 से 60 करोड़ ग्रॉस (अनुमानित) की कमाई करी है।
केवल इंडिया के कलेक्शन की बात करे तो यह 32 से 36 करोड़ ग्रॉस के आसपास बैठता है।
Jailer का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
Jailer ने अभी तक तीन दिनों में कुल मिलाकर 199 से 204 करोड़ ग्रॉस वर्ल्डवाइड (अनुमानित) का बिजनेस कर लिया है।
Pan India: 119.2 करोड़ से 124.2 करोड़ ग्रॉस या 101.01 करोड़ से 105.25 करोड़ नेट बिजनेस।
Rajnikant स्टारर फिल्म Jailer का बजट कितना है?
फिल्म Jailer का कुल बजट 200 करोड़ का है, जिसमें रजनीकांत का वेतन भी शामिल है
जेलर प्री रिलीज़ बिजनेस
तमिलनाडु - 62 करोड़
आंध्र प्रदेश / तेलंगाना - 12 करोड़
कर्नाटक - 10 करोड़
केरल - 5.50 करोड़
शेष भारत - 3 करोड़
विदेशी - 30 करोड़
टोटल थियेटर प्री रिलीज़ बिजनेस: 120 करोड़
Jailer थियेटर के अलावा बिजनेस: 100 करोड़
क्योंकि Jailer फिल्म का कुल बजट 200 करोड़ है तो फिल्म अभी तक 20 करोड़ का टेबल प्रॉफिट कमा चुकी है।
फिल्म Jailer कितने स्क्रीन पर रिलीज हुई है?
Jailer तमिलनाडु में लगभग 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में 500 स्क्रीन
केरल+कर्नाटक में 500 स्क्रीन
दुनिया भर में कुल 2900 स्क्रीन
JAILER हिट या फ्लॉप?
अगर Jailer दुनिया भर में 240 करोड़ और डिस्ट्रीब्यूटर की हिस्सेदारी में 120 करोड़ कमाती है तो यह फिल्म एक हिट फिल्म की कैटेगरी में शामिल हो जायेगी।
- इस WWE लीजेंड की मदद से Nic Nemeth ने अपने TNA टाइटल का बचाव किया।
- Jon Moxley के नए AEW गुट में अंतिम सदस्य की भविष्यवाणी
- IPL के सबसे किफायती गेंदबाज: कौन हैं ये जांबाज?
- WWE Bad Blood में कोडी रोड्स और रोमन रेंस साथ मिलकर देंगे सिकोआ की ब्लडलाइन को चुनौती।
- ड्रू मैकइंटायर ने WWE के साथ फिर से साइन करने का कारण बताया