कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रोमन रेंस की स्थिति पर जे उसो ने अपडेट दिया।

पिछले साल WWE समरस्लैम से WWE में अपनी वापसी करने के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) अभी तक यूनिवर्सल चैंपियन बनके ब्लू ब्रांड को लीड कर रहे है। वह ट्राइबल चीफ के रूप में वापस लौटे थे और उन्होंने वास्तव में खुद को फिर से स्थापित किया।

रोमन रेंस (Roman Reigns) वास्तव में हील बनकर लौटे थे और इस परिवर्तन को करने में WWE को कई साल लग गए क्योंकि प्रशंसकों ने इसके लिए काफी लंबे समय से डिमांड कि हुई थी।

हमारे हेड ऑफ टेबल निश्चित रूप से WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में बहुत प्रभावशाली रहे हैं क्योंकि वह पिछले एक साल से अधिक समय से चैंपियन बने हुए हैं और WWE के बड़े बड़े दिग्गज के सामने अपना टाइटल डिफेंड कर चुके है। यह संभावना भी नहीं है कि वह जल्द ही किसी भी समय अपना खिताब हारने वाले है।

WWE DAY 1 से ठीक पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) ने COVID-19 के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया। इस वजह से उनका ब्रॉक लैसनर के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच रद्द कर दिया गया। इस कारण लेसनर ने WWE चैंपियनशिप मैच में हिस्सा लिया और जीतकर नए WWE चैंपियन बने

स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के जस्टिन बैरासो से बात करते हुए , जे उसो ने COVID-19 के लिए पॉजिटिव परीक्षण के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) की स्थिति के बारे में बात की। उसो ने कहा कि फैंस रोमन रेंस (Roman Reigns) को जल्द वापस देखेंगे।

“हमे ऐसा नही लगा कि ट्राईबल चीफ यहाँ नहीं है। यह मैच उनके लिए था। हमने उनका प्रतिनिधित्व किया, और वह जल्द ठीक होने जा रहै है। वह घर पर आराम कर रहे है, और शायद कॉल ऑफ़ ड्यूटी गेम खेल रहे है। हम उन्हें जल्द ही वापस देखने वाले हैं।

हमने इस बार शो को ओपन किया, क्योकि आप लोग the Big Uce को शो को फिनिश करते हुए देखने के आदी हो गए हैं। यह महामारी बहुत विचित्र स्थिति है, और हम केवल यही चाहते हैं कि वह सुरक्षित रहे और अपना ख्याल रखे।”

हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE टेलीविजन पर कब अपनी वापसी करते है क्योंकि प्रशंसकों को अभी सबसे ज्यादा डर उनकी सेहत को लेकर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *