रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं और इस समय WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने सबके सामने खुद को बेहतरीन कैरेक्टर वर्क और इन-रिंग स्किल्स के साथ एक बेहतरीन चैंपियन साबित किया है।
एक हील कैरेक्टर के रूप में रोमन रेंस (Roman Reigns) के नए प्रयोग ने वास्तव में यह दिखाया है कि वह एक शानदार इन-रिंग कलाकार और किसी भी चरित्र दोनों के रूप में कितने अच्छे हो सकते हैं। उनका यह रूप कई वर्षों तक प्रशंसकों पर बेबीफेस को थोपने के बाद आया है।
स्पोर्ट्सकीड़ा के रिजू दासगुप्ता से यूट्यूब पर बात करते हुए ,मोर्डन डे महाराजा जिंदर महाल (Jinder Mahal) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) के चरित्र में बड़े बदलाव के बारे में बात की तथा उनके बेबीफेस से हील तक के सफर के बारे में बताया। महल ने कहा कि रोमन रेंस अब एक ‘पूर्ण’ WWE सुपरस्टार हैं।
“मुझे लगता है कि यह कमाल है। यह देखना एक डरावना विचार है कि वह इस समय अपनी क्षमताओं पर कितना आश्वस्त है। मुझे लगता है कि रोमन अब एक पूर्ण WWE सुपरस्टार बन गए हैं। उन्हें अपनी माइक्रोफोन स्किल्स पर भरोसा है, उन्हें रिंग में अपने काम पर भरोसा है, उनकी काया अलग ही हो गई है। उसके बारे में लगभग सब कुछ अलग है। उनकी चाल ढाल सब बदल गया है।”
WWE समरस्लैम पे-पर-व्यू में रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जॉन सीना (John Cena) के खिलाफ डिफेंड करना होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) इस टाइटल को रिटेन कर पाते हैं या नहीं।
- Artical 370 Day 22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- शैतान Day 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- WWE में सभी यह मानते हैं कि ट्रिपल एच ने विल ओस्प्रे की क्षमता को कम आंका और उसे AEW के पास जाने दिया।
- तारक मेहता के बबीता और टप्पू ने की गुपचुप सगाई? अंदरूनी सूत्रों का दावा है, “उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है।”
- शैतान Day 7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
Pingback: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने समरस्लैम मैच में अपना WWE करियर दावँ पर लगाया। - WrestleKeeda