2014 में अपना NXT में डेब्यू करने के बाद से ही केविन ओवंस (Kevin Owens) ने खुद को WWE टेलीविजन के टॉप स्टार्स में से एक के रूप में स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई खिताब जीते हैं, जिसमें 2016 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी शामिल है।
इस हफ्ते स्मैकडाउन में केविन ओवंस (Kevin Owens) फैंस को शो के समाप्ति के काफी देर बाद देखने को मिले। स्मैकडाउन के इस हफ्ते के एपिसोड के दौरान सैमी जेन (Sami Zayn) को काफी समय बाद बहुत सॉलिड तरीके से बुक किया गया था। हालाँकि, शो के ऑफ एयर होने के बाद जो हुआ वह और भी बेहतर हो सकता था।
शो के ऑफ एयर होने के बाद केविन ओवंस (Kevin Owens) और मैट रिडल (Matt Riddle) ने रिंग में अपनी जगह बनाई। केविन ओवंस और सेमी जेन ने रिंग में एक-दूसरे को गले लगाया और दर्शकों से भी उन्हें इस बात के लिए जबरदस्त पॉप मिला।
रिडल ने भी मजाकिया अंदाज में उन दोनों से गले मिलने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसे धक्का देकर अलग कर दिया और अपनी पुरानी दोस्ती के पलों को इंजॉय किया।
केविन ओवंस (Kevin Owens) ने उसके बाद कहा कि उन्हें सैमी जेन (Sami Zayn) पर गर्व है और उन्होंने Zayn को उनके खुद के WWE में होने का कारण बताया। ओवंस ने यह भी कहा कि वह यह देखकर खुश हैं कि उनके दोस्त को वह श्रेय मिल रहा है जिसके वह हकदार हैं।
सैमी जेन (Sami Zayn) को इस हफ्ते के शो के दौरान भी दर्शको से जबरदस्त पॉप मिला था। केविन ओवंस (Kevin Owens) ने हाल ही में यह स्पष्ट किया था कि वह भविष्य में सैमी जेन (Sami Zayn) के साथ WWE टैग टीम टाइटल जीतना चाहते हैं। हमें देखना होगा कि ऐसा होगा या नहीं।
- Artical 370 Day 22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- शैतान Day 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- WWE में सभी यह मानते हैं कि ट्रिपल एच ने विल ओस्प्रे की क्षमता को कम आंका और उसे AEW के पास जाने दिया।
- तारक मेहता के बबीता और टप्पू ने की गुपचुप सगाई? अंदरूनी सूत्रों का दावा है, “उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है।”
- शैतान Day 7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।