प्राइज फाइटर: द केविन ओवंस स्टोरी।

केविन ओवंस (Kevin Owens) रेसलिंग जगत में एक ऐसा नाम है जिसकी प्रतिभा का जलवा पूरी तरीके से दर्शको ने अभी तक नही देखा है। हालांकि पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन के बारे में यह कहना अजीब है क्योकि वह पिछले कई सालों से इस इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवा रहे है, लेकिन वह इतने श्रेष्ठ हैं कि इन ऊंचाइयों को भी उनकी प्रतिभा की बर्बादी माना जा सकता है।

Image Credit-WWE

इंडीज से लेकर बड़ी लीगों तक केविन ओवंस (Kevin Owens) ने खुद को इस व्यवसाय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से एक साबित किया है, और वह जल्द ही किसी भी समय रुकने का कोई संकेत नहीं दे रहे है। तो यह सब कैसे हुआ? खैर, आज हम इस अर्टिकल में KO के पूरे करियर की यात्रा में एक गहरा गोता लगाने वाले है, क्योंकि यह है प्राइज फाइटर: द केविन ओवंस स्टोरी

केविन ओवंस (Kevin Owens) का असली नाम वह बचपन का समय:

Image credit- KevinOwens.com

केविन ओवंस (Kevin Owens) का असली नाम केविन यानिक स्टीन (Kevin Yanick Steen) है। उनका जन्म 7 मई, 1984 को सेंट-जीन-सुर-रिशेल्यू, क्यूबेक, में हुआ था। उनका बचपन मॉन्ट्रियल से 18 मील पूर्व में मैरीविल, क्यूबेक में गुजरा। वह फ्रेंच-कनाडाई और आयरिश मूल के है और उनकी मातृभाषा फ्रेंच है। उन्होंने WWE मंडे नाइट रॉ देखते हुए जो कुछ भी सुना, उसकी नकल करते हुए अंग्रेजी बोलना सीखा। केविन ओवंस (Kevin Owens) एक कनाडाई पेशेवर रेसलर हैं जो वर्तमान में WWE के साथ अनुबंध में है।

केविन ओवंस (Kevin Owens) में रेसलिंग के प्रति आकर्षण पैदा होना:

Image Credit-WWE

केविन ओवंस (Kevin Owens) का बचपन मे आइस हॉकी, सॉकर, और बेसबॉल के प्रति झुकाव था। लेकिन 11 साल की उम्र में चोट लगने के बाद उन्होंने इन सब मे करियर बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा। जब उन्होंने और उनके पिता ने रेसलमेनिया 11 में डीजल Vs शॉन माइकल्स का मुकाबला एक वीडियो टेप में देखा तब वह उससे इतना प्रभावित हुए की उन्होंने पेशेवर रेसलिंग को ही अपना करियर बनाने के लिए चयन किया।

केविन ओवंस (Kevin Owens) के रेसलिंग करियर की शरुवात:

Image Credit-ROH

केविन ओवंस (Kevin Owens) ने सन 2000 में 16 साल की उम्र में ही अपना रेसलिंग करियर शुरू कर लिया था। 2014 के अंत में वह WWE में शामिल हो गए थे। उससे पहले उन्होंने 2007 में रिंग ऑफ ऑनर (ROH) के लिए अपने असली नाम के साथ रेसलिंग की, जहां उन्होंने ROH वर्ल्ड चैंपियनशिप और ROH वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की।

केविन ओवंस (Kevin Owens) ने 14 वर्षों तक इंडी सर्किट पर बड़े पैमाने पर रेसलिंग की है, विशेष रूप से उन्होंने प्रो रेसलिंग गुरिल्ला (PWG) में रेसलिंग की है, जहां उन्होंने PWG वर्ल्ड चैम्पियनशिप को रिकॉर्ड 3 बार हासिल किया, साथ ही वह PWG वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को भी 3 बार अपने नाम करने में कामयाब रहे।

केविन ओवंस (Kevin Owens) ने इसके अलावा इंटरनेशनल रेसलिंग सिंडिकेट (IWS) के लिए भी रेसलिंग की और 3 बार IWS वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप पर कब्जा करने का तमगा हासिल किया। KO ऑल अमेरिकन रेसलिंग (AAW) वह कॉम्बैट ज़ोन रेसलिंग (CZW) के लिए भी रेसलिंग कर चुके है और वहा कई मुख्य टाइटल भी अपने नाम कर चुके है।

केविन ओवंस (Kevin Owens) के WWE सफर की शरुवात:


Image Credit-WWE

केविन ओवंस (Kevin Owens) ने अगस्त 2014 में WWE के साथ कॉन्ट्रक्ट साइन किया था तब उन्हें WWE के डवलपमेंट ब्रांड NXT में भेज दिया गया था , जहां वह 1 बार के NXT चैंपियन भी बने। केविन ओवंस (Kevin Owens) ने मई 2015 में WWE मैन रोस्टर पर NXT बेल्ट के साथ डेब्यू किया। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रेसलर्स में से एक के रूप में माना जाता है।

Image Credit-WWE

केविन ओवंस (Kevin Owens) WWE में एक कुशल चैंपियन हैं: यहाँ उन्होंने 1 बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप, 2 बार इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप और 3 बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम की है। कुल मिलाकर केविन ओवंस (Kevin Owens) रेसलिंग इंडस्ट्री में 10 बार के विश्व चैंपियन हैं और अभी तो कई चैंपियनशिप उनका इंतजार कर रही है।

Image Credit-WWE

केविन ओवंस (Kevin Owens) की पर्सनल लाइफ:

केविन ओवंस (Kevin Owens) ने 2007 में करीना लैमर से शादी की। उन दोनों का ओवेन नाम का एक बेटा है और एलोडी लीला नाम की एक बेटी है। अपने बेटे का नाम उन्होंने ओवेन हार्ट और अपने WWE रिंग नाम से प्रेरित होकर ओवेन हार्ट रखा।

Image Credit-WWE

केविन ओवंस (Kevin Owens) के सबसे अच्छे दोस्त उनके साथी पेशेवर रेसलर रामी सेबेई हैं, जिन्हें वर्तमान में हम WWE में सैमी जेन के नाम से जानते है। उनकी दोस्ती को अच्छी तरह से डॉक्यूमेंटेड भी किया गया है जो 2002 से अब तक है।

7 thoughts on “प्राइज फाइटर: द केविन ओवंस स्टोरी।”

  1. Pingback: रॉयल रंबल 2022 में बॉबी लैश्ले होंगे ब्रोक लेसनर के अगले चैलेंजर। - WrestleKeeda

  2. Pingback: रॉयल रम्बल 2022 में एंट्री करने वाले रेसलर्स। - WrestleKeeda

  3. Pingback: ivermectin lice

  4. Pingback: WWE रेसलमेनिया 38 में "स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन Vs केविन आवेंस मैच पर विचार कर रही है। - WrestleKeeda

  5. Pingback: केविन ओवेंस अपने इस पुराने दोस्त के साथ WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं। - WrestleKeeda

  6. Pingback: केविन ओवेंस और सेमी जैन स्मैकडाउन ऑफ एयर जाने के बाद एक दूसरे से गले मिले, दो पुराने दोस्तों के फिर

  7. Pingback: Kevin Owens चोट के कारण WWE SummerSlam से हुए बाहर। - WrestleKeeda

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version