आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा जिसने सभी लैंग्वेज में मिलाकर पहले दिन सिर्फ 12 करोड़ net collection के साथ निराशाजनक शुरुआत की है। अब उसके दूसरे दिन के आंकड़े और भी भयावह है।
लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज के दूसरे दिन एक बड़ी गिरावट देखी है। गिरावट 40% के दायरे में बहुत बड़ी है लेकिन जब आप इसकी तुलना उम्मीद से कम पहले दिन की कमाई से करते हैं तो गिरावट और भी बड़ी दिखती है।
दूसरे दिन का शुरुआती अनुमानित कलेक्शन लाल सिंह चड्ढा के लिए लगभग 7.5 करोड़ net होने का अनुमान है। ईस्ट पंजाब जिसने पहले दिन सबसे अच्छा कलेक्शन किया, वहां भी दूसरे दिन काफी हद तक गिरा है। बाकी सभी सर्किट भी भयानक गिरावट के साथ कलेक्शन दर्ज कर रहे हैं।
दो दिन का कलेक्शन मिलाकर फिल्म 20 करोड़ से थोड़े कम पर आ रुकेगी, जो कि वास्तव में लाल सिंह चड्ढा का पहले दिन का कलेक्शन ही होना चाहिए था।
कल शनिवार है और फिर दो बड़ी छुटिया हैं, इसलिए लाल सिंह चड्ढा को अच्छा कलेक्शन दर्ज करवाना होगा अन्यथा फिल्म अब तक की सबसे बड़ी घाटे वाली फिल्मों में से एक बन सकती है जो कि फिलहाल बाकी सभी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के साथ हो रहा है।
फिल्म लाल सिंह चड्ढा अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित और पैरामाउंट पिक्चर्स के सहयोग से वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान , करीना कपूर खान , मोना सिंह और नागा चैतन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं।
लाल सिंह चड्ढा फिल्म का बजट:
लाल सिंह चड्ढा को 180 करोड़ रुपये के कुल बजट पर बनाया गया है
आमिर खान की सैलरी 100 करोड़ के आसपास है।
यह फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। रीमेक राइट्स के बदले में प्रोड्यूसर्स ने पैरामाउंट पिक्चर्स को ओवरसीज राइट्स दिए हैं इसलिए विदेश से कोई पैसा नहीं मिलेगा।
लाल सिंह चड्ढा हिट और फ्लॉप:
लाल सिंह चड्ढा अगर बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड रुपए कमाने में कामयाब होती है तो यह एक साफ तौर पर हिट फिल्म साबित होगी।
- Roman Reigns के 1000 दिनों के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन को लेकर WWE लीजेंड ने दिया रिएक्शन कहा में पिछले 28 सालो से चैंपियन हूं।
- WWE NIGHT OF CHAMPIONS में हार के बाद खून से सने चहरे में बदले के लिए बेताब नजर आई “The Man” Becky Lynch।
- WWE Night of Champions में होने वाले मुकाबले, वह सभी बाते जो शो को शानदार बनाने वाली है।
- WWE के बिकने के बाद WWE और UFC एक नई कंपनी के नाम पर विचार कर रहे हैं।
- विंस मैकमोहन ने WWE को बेचा, UFC की पैरेंट कम्पनी Endeavor Group ने WWE को खरीदा।