क्या Liv Morgan ने सचमुच Becky Lynch को रिटायर कर दिया है?

Becky Lynch ने WWE King & Queen of the Ring इवेंट में Liv Morgan के हाथों अपनी महिला विश्व चैम्पियनशिप गंवा दी थी।

पिछले महीने Raw पर, Lynch ने अपना खिताब वापस पाने के लिए Morgan को रीमैच के लिए ललकारा था, लेकिन वह हार गईं।

इस हार के बाद से Morgan ये दावा कर रही हैं कि उन्होंने The Man को रिटायर कर दिया है। 27 मई को हुए Monday Night RAW में Morgan ने स्टील केज मैच में Lynch के खिलाफ अपना विमेन विश्व चैम्पियनशिप खिताब बचाया।

Lynch के भरसक प्रयासों के बावजूद, Morgan ने मैच जीतकर खिताब बरकरार रखा। यह फिलहाल के लिए Lynch का आखिरी WWE मैच था, क्योंकि Lynch वर्तमान में एक फ्री एजेंट हैं।

Morgan ने ट्विटर पर USA नेटवर्क के एक पोस्ट पर कमेंट किया, जिसमें बताया गया था कि Lynch के WWE NXT डेब्यू को 10 साल हो गए हैं। इसके अलावा USA network ने लिखा की बेकी लिंच अब दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग स्टार्स में से एक बन गई है। Morgan ने इसका फायदा उठाते हुए Lynch को हराने का दावा करते हुए उन पर तंज कसा।

Morgan ने कमेंट किया:

वो बड़ी स्टार थी जबतक की मेने उसे रिटायर नही कर दिया था।

क्या Lynch सचमुच रिटायर हो गई हैं?

यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि Lynch ने सचमुच रिटायरमेंट ले लिया है। Lynch ने अभी तक WWE छोड़ने या रिटायर होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यह संभव है कि Lynch कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हों और बाद में WWE में वापसी कर सकती हों। Lynch के भविष्य के बारे में केवल समय ही बताएगा। लेकिन यह हार निश्चित रूप से उनके करियर में एक बड़ा झटका है।

Morgan ने Lynch को हराकर खुद को एक शीर्ष WWE सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर लिया है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि Morgan आने वाले समय में अपना खिताब कैसे बचाती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version