न्यूजीलैंड Vs श्रीलंका T20 विश्व कप 2022 : ग्लेन फिलिप्स के शतक और ट्रेंट बोल्ट के चार विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर एक बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ाया है।

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों पर 104 रन बनाए, जिसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने 4/13 ने तूफानी गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है।
न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पॉवरप्ले में कीवी टीम की शुरुआत खराब रही थी लेकिन फिलिप्स ने डेरिल मिशेल के साथ मजबूत साझेदारी करके न्यूजीलैंड को 167/7 का स्कोर बनाने में मदद की। जिसके बाद ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को पावरप्ले में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
साउथी ने पहले ही ओवर में एक विकेट और मेडेन के साथ शुरुआत की जिसके बाद बोल्ट ने एक के बाद एक चार विकेट लेते हुए श्रीलंका को किसी भी तरह की चुनौती देने के लिए नहीं छोड़ा।

श्री लंका की तरफ से शनाका और राजपक्षे ने क्रमशः 35 और 34 की पारी खेली और लंका की तरफ से केवल ये दोनो ही बल्लेबाज ही संघर्ष कर पाए।
- रिया रिप्ले ने 2023 का 30 विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता।
- कोडी रोड्स ने जीता 2023 का 30 मैन रॉयल रंबल मैच।
- Royal Rumble में अपने रिटर्न से पहले ही कोडी रोड्स की मर्चेंडाइज पागलों की तरह बिक रही है।
- ब्रे वायट ने खुलासा किया की, WWE से रिलीज होने के बाद कैसे उन्होंने अपने आप को खो दिया था।
- जिस खिलाड़ी को IPL में नही मिला था कोई खरीदार, उसने UAE में की छक्को की बरसात।