T20 विश्व कप 2022: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रनों से रौंदा।

न्यूजीलैंड Vs श्रीलंका T20 विश्व कप 2022 : ग्लेन फिलिप्स के शतक और ट्रेंट बोल्ट के चार विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर एक बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ाया है।

Image Credit -ICC

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों पर 104 रन बनाए, जिसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने 4/13 ने तूफानी गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है।

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।

Image Credit-ICC

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पॉवरप्ले में कीवी टीम की शुरुआत खराब रही थी लेकिन फिलिप्स ने डेरिल मिशेल के साथ मजबूत साझेदारी करके न्यूजीलैंड को 167/7 का स्कोर बनाने में मदद की। जिसके बाद ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को पावरप्ले में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

साउथी ने पहले ही ओवर में एक विकेट और मेडेन के साथ शुरुआत की जिसके बाद बोल्ट ने एक के बाद एक चार विकेट लेते हुए श्रीलंका को किसी भी तरह की चुनौती देने के लिए नहीं छोड़ा।

Image Credit-ICC

श्री लंका की तरफ से शनाका और राजपक्षे ने क्रमशः 35 और 34 की पारी खेली और लंका की तरफ से केवल ये दोनो ही बल्लेबाज ही संघर्ष कर पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *