गदर 2 Vs OMG 2 Box Office Day 1 एडवांस बुकिंग (6 दिन शेष)
स्वतंत्रता दिवस 2023 से पहले सनी देओल और अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गदर 2 और OMG 2 दोनों 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं और दोनो की एडवांस बुकिंग ओपन हो गई है।
दोनो फिल्मों के शुरुआती रुझान को देखते हुए, हम समझ सकते हैं कि सनी की फिल्म इस रेस में बहुत आगे चल रही है क्योंकि गदर 2 की टिकट बिक्री जैसा की सबने सोचा था वैसे ही ब्लॉकबस्टर मोड़ ले रही है, जबकि अक्षय कुमार की OMG 2 इस लड़ाई में काफी पीछे है।
हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्में बार्बी और ओपनहेमायर ने भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी संख्या में लहर दिखाई और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अब हम एक देसी टकराव के लिए तैयार हैं।
इंडियन दर्शक सनी के तारा सिंह के अवतार को देखने के लिए काफी समय से उत्साहित हैं, जो अपने मुक्कों और ‘सीटीमार’ डायलॉग से बड़े पर्दे पर आग लगाने को तैयार है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर OMG 2 पूरी तरह से वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर करेगी।
OMG 2 Vs Gadar 2 Day 1 एडवांस बुकिंग।
दोनो फिल्मों को रिलीज होने में 6 दिन शेष है और अभी तक की बात करे तो पहले दिन की एडवांस बुकिंग में गदर 2 उम्मीदों से कहीं बढ़कर प्रदर्शन कर रही है और हमें बॉलीवुड से 2023 की दूसरी या तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म मिलने वाली है।
फिल्म गदर 2 रिलीज में अभी भी 6 दिन बाकी हैं और इसने पहले ही पूरे देश में (रिजर्व सीटों को छोड़कर) 2.60 करोड़ रुपये के टिकट बेच दिए हैं।
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की OMG 2 की बात करें तो फिल्म अभी भी धीमी गति से चल रही है और एडवांस बुकिंग में अभी तक अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाई है। अब तक इसने भारत में पहले दिन के लिए कुल 42 लाख के टिकट बेचे हैं। यह सनी देओल अभिनीत फिल्म से काफी कम है और कम से कम शुरुआती दिन के लिए तस्वीर लगभग साफ है।
अधिक बॉक्स-ऑफिस अपडेट और कहानियों के लिए WrestleKeeda.com पर बने रहें।
नोट: बॉक्स ऑफिस नंबर अनुमान और विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हम इन आंकड़ों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं कर रहे है।
- Randy Orton ने बनाई नई टीम: WWE स्मैकडाउन में आया नया मोड़।
- The Rock के धोखे के बाद 3 ऐसे सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस का साथ दे सकते हैं।
- विक्की विद्या का वो वाला वीडियो Day 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: फिल्म का साधारण प्रदर्शन जारी।
- Bobby Lashley के AEW डेब्यू में क्यों हो रही है देरी? कारण आया सामने!
- “जिगरा” बॉक्स ऑफिस Day 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।