रैने यंग WWE छोड़ रही है।

रैने यंग WWE छोड़ रही है।

  • WWE Hindi News-रैने यंग WWE छोड़ रही है वह 2012 से कंपनी के साथ है।

जॉन मोक्सले की वाइफ और WWE की रैने यंग ने WWE को अपना नोटिस पिछले सप्ताह दे दिया की वह कंपनी छोड़ रही है।

बुधवार को PWInsider के माध्यम से उस आश्चर्यजनक खबर की घोषणा की गई। साइट ने कई स्रोतों से समाचार का सत्यापन किया, इससे यह कन्फर्म होता है की रैने यंग WWE को छोड़ रही है।

फैंस के लिए यह आश्चर्यजनक है क्योंकि रैने यंग किसी भी डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रसारण के लिए एक बढ़िया एडीशन थी। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई भूमिकाएँ निभाईं है।

कुछ कारणों से आश्चर्यजनक नहीं भी हो सकता है। क्योकि वह अनाउनसर टीम में लम्बे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रही थी और ऐसा नहीं हो रहा था।

यहा एक तथ्य यह भी हो सकता है की जहां AEW के लिए उसके पति डीन एम्ब्रोस ने कुछ समय पहले WWE को छोड़ा था अब, इसका मतलब यह माना जाता है कि वह अपने पति और AEW की वजह से जा रही है … लेकिन हो सकता है कि तथ्य इससे अलग हो।

यह देखने लायक होगा कि रैने यंग आगे क्या करती हैं। उसके पास स्पष्ट प्रतिभा है, और इसलिए उनके पास व्यापक संभावनाएं हैं। वह कुश्ती छोड़ने और किसी और मनोरंजन उद्योग मे भी काम करने का विकल्प चुन सकती है। बेशक, अगर वह कुश्ती ही चुनती है, तो उसके पास AEW का ऑप्शन खुला है।

टीम wrestlekeeda उनके फ्यूचर के लिए उन्हें शुभकामनाये देती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *