ऑनर XV सुपरकार्ड के बाद से जोनाथन ग्रेशम निर्विवादित रूप से ROH विश्व चैंपियन रहे हैं। ग्रेशम ने इस हफ्ते AEW रैम्पेज ‘फाइटर फेस्ट नाइट 2’ में ली मोरियार्टी के खिलाफ अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव भी किया।
ग्रेशम ने फिर एक प्रोमो कट किया जिसमें उन्होंने खुद को “दुनिया का सर्वश्रेष्ठ रेसलर” घोषित किया। इस दावे पर क्लाउडियो कास्टाग्नोली यानी अपने WWE के सिजाइरो ने अपनी आपत्ति दर्ज की और वह रैंप पर चले गए और चैंपियन को घूर कर नजरो ही नजरो में उन्हें चैलेंज कर दिया।
दोनों इस शनिवार, 23 जुलाई को डेथ बिफोर डिसऑनर पे-पर-व्यू इवेंट में ग्रेशम की ROH वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए आमने सामने होंगे। क्लाउडियो (सिजाइरो) ने हाल ही में WWE से अपनी रिलीज के बाद जून में फॉरबिडन डोर से अपना AEW डेब्यू किया था।
डेथ बिफोर डिसऑनर PPV के लिए टोनी खान पहले से ही कुछ मैच बुक कर चुके हैं। यह PPV इवेंट लोवेल, मैसाचुसेट्स के सोंगास सेंटर में होगा।
डेथ बिफोर डिसऑनर का कार्ड इस प्रकार है।
ROH वर्ल्ड चैम्पियनशिप मैच
जोनाथन ग्रेशम (चैंपियन) VS क्लाउडियो कास्टाग्नोली
ROH वीमेन वर्ल्ड चैम्पियनशिप मैच
मर्सिडीज मार्टिनेज (चैंपियन) Vs सेरेना डीबो
ROH वर्ल्ड टेलीविजन चैम्पियनशिप मैच
समोआ जो (चैंपियन) Vs जे लेथली
ROH प्योर चैम्पियनशिप मैच
व्हीलर युटा (चैंपियन) Vs डेनियल गार्सिया
ROH टैग टीम चैंपियनशिप मैच
FTR (चैंपियन) Vs ब्रिस्कोस
- WWE Raw में धमाका: चोटिल रिया रिप्ली को छोड़ना पड़ा Women’s World Championship, लिव मॉर्गन का मंसूबा पूरा!
- 350 करोड़ का ‘बड़ा’ दांव, 100 करोड़ का ‘मैदान’, हार गए दोनों, जानिए क्यों?
- Maidaan Day 6 Box Office Collection।
- बड़े मियां छोटे मियां (BMCM) Day 6 Box Office Collection।
- Artical 370 Day 22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।