WWE DAY 1 से पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

WWE Day 1 ने आज धमाकेदार अंदाज में शरुवात की लेकिन WWE को कार्ड पर अपने सबसे बड़े मैच को बदलना पड़ा। क्योकि शो शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही WWE ने पुष्टि की है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

जैसा कि हमने पहले भी बताया था कि WWE DAY 1 में लास्ट मिनट में भी बदलाव कर सकता है। ठीक यही उन्होंने किया, लेकिन हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि मेन इवेंट इतने खतरे में था।

ऐसा माना जा रहा था कि रोमन रेंस (Roman Reigns) को एहतियात के तौर पर WWE कई लाइव शो से हटा रही थी। लेकिन कंपनी ने घोषणा की कि हेड ऑफ टेबल इस वायरस से त्रस्त थे। फिर WWE ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को WWE टाइटल के लिए पहले से घोषित फ़ेटल फोर-वे मैच में हैं डाल दिया जिससे यह फ़ेटल फाइव-वे बन गया।

यह एक चिंताजनक स्थिति है, क्योंकि ल्यूकेमिया के साथ अपने इतिहास के कारण रोमन रेंस (Roman Reigns) पहले भी त्रस्त रहे है। उन्होंने इस महामारी की शुरुआत के दौरान अलग-थलग रहने के लिए बहुत समय गंवा दिया था। उम्मीद है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) इस स्थिति से जल्द उबरे और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करे।