रोमन रेंस (Roman Reigns) बने साल 2021 के टॉप रेसलर।

स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने 2021 के लिए दुनिया के शीर्ष 10 रेसलर्स के लिए अपनी लिस्ट जारी की है और इस बार शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है हमारे ट्राइबल चीफ़ रोमन रेंस (Roman Reigns) ने।

टॉप 10 में रोमन के अलावा केनी ओमेगा (दूसरे), बियांका बेलेयर (तीसरे), शिंगो ताकागी (चौथे), ब्रायन डेनियलसन (पांचवें), बिग ई (छठे), डॉ ब्रिट बेकर (सातवें), कोडी रोड्स (आठवें), जोश अलेक्जेंडर (नौवें) और जोनाथन ग्रेशम (10वें) नंबर पर रहे।

2020 की सूची में साशा बैंक्स नंबर 1 पर थी जबकि रेंस नौवें स्थान पर आये थे।

रोमन रेंस (Roman Reigns) के साल 2021 के बारे में बहुत कुछ कहने की जरूरत नही है क्योंकि उन्होंने जो किया वह हमारे सामने है। उन्होंने wwe के टॉप मैनेजर पॉल हेमन के साथ काम करते हुए कंपनी के शीर्ष स्टार के रूप में उभरकर एक सुपर हाई नोट पर 2020 को खत्म किया था।

एज, डेनियल ब्रायन, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना सहित कई मार्की सितारों को हराने के बाद, रोमन रेंस (Roman Reigns) ने 2021 में एक भी मैच साफ तौर पर नहीं हारा। रेंस ने पिछले साल रैसलमेनिया 37, मनी इन द बैंक, समरस्लैम, क्राउन ज्वेल और सर्वाइवर सीरीज़ सहित कई बड़े इवेंट को हेडलाइन किया था।

और भले ही वह एक खलनायक चरित्र में है परन्तु रोमन रेंस (Roman Reigns) के इस “द ट्राइबल चीफ” वर्जन ने उनकी लोकप्रियता में चार चाँद लगा दिए है। जाहिर है, उनकी मर्चेंडाइज की बिक्री जॉन सीना के समान स्तर पर है , जिन्होंने WWE में फ्रैंचाइज़ी स्टार के रूप में लगभग एक दशक बिताया है।

रोमन रेंस (Roman Reigns) संभवत: 29 जनवरी के रॉयल रंबल पे-पर-व्यू में सैथ रॉलिन्स के खिलाफ अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। यह भी लगभग तय है कि वह लैसनर के खिलाफ मैच में एक बार फिर रैसलमेनिया वीकेंड को हेडलाइन करेंगे ।

रोमन रेंस इस स्थान के लिए पूरी तरह से लायक है:

रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के दूसरे जॉन सीना के रूप में विकसित हुए हैं जिसकी विंस मैकमोहन और कंपनी ने कई साल पहले कल्पना की थी क्योकि जॉन सीना कि उम्र बढ़ रही थी और वह WWE के बाहर भी अपना करियर तलाश रहे थे।

रोमन रेंस (Roman Reigns) का यह संस्करण हर हफ्ते टेलीविजन पर बेहतर हो रहा है और उनकी हील रन में WWE के निवेश ने बड़े पैमाने पर भुगतान किया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रेंस कैसे शानदार 2022 का आगाज करते हैं, जो इतिहास में किसी भी रेसलर के लिए सबसे महान व्यक्तिगत वर्षों में से एक के रूप में जाना जा सकता है।

2 thoughts on “रोमन रेंस (Roman Reigns) बने साल 2021 के टॉप रेसलर।”

  1. Pingback: इन तीन पूर्व WWE चैंपियंस ने WWE लाइव इवेंट पर रोमन रेंस को धोया। - WrestleKeeda

  2. Pingback: WWE समरस्लैम 2022: ब्रॉक लैसनर Vs रोमन रेंस लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच के 3 संभावित परिणाम। - WrestleKeeda

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *