RVD प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में निश्चित रूप से सबसे प्रतिभाशाली और फेमस टेक्निकल रेसलर है। वह हाई फ्लाई मूव्स करने वाले रेसलर्स में एक लीजेंड का दर्जा रखते है।
RVD ने अपने करियर के दौरान ECW, WCW, WWE और IMPECT WRESTLING जैसे कई प्रमोशन के लिए काम किया है, वह पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से इस इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रहे है। अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर वह बॉबी लैश्ले को रिंग में अपने सामने चाहते है।
RVD 80 के दशक से प्रो रेसलिंग की दुनिया के प्रशंसक बन गये थे और उन्हे एहसास हुआ कि वह इसे जीवन भर करना चाहता है।
हाल ही में WrestleVerse के एक प्रोग्राम में फैंस से बातचीत के समय , RVD से पूछा गया कि वह रिंग में किस प्रो रेसलर्स का सामना करना चाहता है। RVD ने स्पष्ट किया कि वह वास्तव में अब भी बॉबी लैश्ले को रिंग में चाहते है।
“मुझे नहीं पता, शायद बॉबी लैश्ले। मैं उसके साथ पहले भी रिंग में रहा हूं और वह अभी बहुत अच्छी स्थिति में है।
RVD ने भी हाल ही में स्पष्ट किया था कि वह WWE में वापसी करके खुश होंगे। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि प्रशंसकों को भविष्य में RVD Vs Bobby Lashley का मैच देखने को मिलेगा या नहीं।
आपका RVD Vs Bobby Lashley के मैच के विषय में क्या ख्याल है कमेंट सेक्शन में हमे अवगत कराए।
- Artical 370 Day 22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- शैतान Day 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- WWE में सभी यह मानते हैं कि ट्रिपल एच ने विल ओस्प्रे की क्षमता को कम आंका और उसे AEW के पास जाने दिया।
- तारक मेहता के बबीता और टप्पू ने की गुपचुप सगाई? अंदरूनी सूत्रों का दावा है, “उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है।”
- शैतान Day 7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।