The Conjuring: Last Rites Box Office: पहले हफ्ते में 67 करोड़ पार, दुनिया भर में 2250 करोड़ की सुनामी!
हॉरर फिल्मों की सबसे सफल फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म ‘The Conjuring: Last Rites’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक ही तहलका मचा रही है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 67 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
पहले हफ्ते का कलेक्शन
फिल्म ने अपने सातवें दिन, यानी पहले गुरुवार को सभी भाषाओं में लगभग 2.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वीकडेज में गिरावट के बावजूद, फिल्म ने पहले हफ्ते में एक मजबूत टोटल हासिल किया है।
दिन | इंडिया नेट कलेक्शन |
---|---|
Day 1 (शुक्रवार) | ₹ 17.5 करोड़ |
Day 2 (शनिवार) | ₹ 17.5 करोड़ |
Day 3 (रविवार) | ₹ 15.5 करोड़ |
Day 4 (सोमवार) | ₹ 5.0 करोड़ |
Day 5 (मंगलवार) | ₹ 5.5 करोड़ |
Day 6 (बुधवार) | ₹ 3.25 करोड़ |
Day 7 (गुरुवार) | ₹ 2.75 करोड़ |
Week 1 कुल | ₹ 67.00 करोड़ |
7 दिन का इंडिया नेट कलेक्शन: ₹ 67 करोड़
7 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹ 2250 करोड़
भाषाओं के अनुसार कमाई
फिल्म का प्रदर्शन सभी भाषाओं में बेहतरीन रहा है। पहले हफ्ते में अंग्रेजी संस्करण ने लगभग 35.9 करोड़, हिंदी ने 27.2 करोड़, तमिल ने 2.74 करोड़ और तेलुगु ने 1.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म के बारे में
यह फिल्म माइकल चाव्स (Michael Chaves) द्वारा निर्देशित है। इसमें paranomal investigators एड और लोरेन वॉरेन के रूप में पैट्रिक विल्सन (Patrick Wilson) और वेरा फार्मिगा (Vera Farmiga) एक बार फिर अपनी भूमिकाओं में हैं। यह कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स की नौवीं और आखिरी फिल्म बताई जा रही है।
- War 2 Worldwide Box Office Collection (Final): 2025 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, फिर भी हुआ 80 करोड़ का घाटा!
- 50 करोड़ के करीब पहुंची ‘बागी 4’, दूसरे शनिवार को कलेक्शन में आया उछाल।
- Office Collection Day 9: दूसरे शनिवार को फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार।Office Collection Day 9: दूसरे शनिवार को फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार
- Andrade के WWE छोड़ने पर बड़ा अपडेट: क्या WWE ने उन्हें निकाला है?
- Bangladesh vs Sri Lanka Asia Cup 2025: श्रीलंका की शानदार जीत, ‘नागिन राइवलरी’ में बांग्लादेश को रौंदा।