WWE की टॉप 5 धांसू ग्रैंड एंट्रेंस जो आपको मिस नहीं करना चाहिए।

WWE की टॉप 5 धांसू ग्रैंड एंट्रेंस जो आपको मिस नहीं करना चाहिए। – WWE ki TOP 5 Grand Entrance Jo Apko Miss Nahi Karna Chaiye.

WWE कई मौके परअपने रेसलर की एक बड़ी एंट्री प्लान करते है जो इतने ग्रैंड लेवल पर होती है की फैंस आकर्षित हो जाते है ऐसे ही कई एंट्री है जो यादगार है उनमे से कुछ एंट्री हम आपके सामने पेश कर रहे है जो आपकी भी फेवरेट हो सकती है।

5. जॉन सीना John Cena

Image Credit-WWE
John Cena Gratest Entry

WWE के टॉप बेबी फेस रहे जॉन सीना को कंपनी द्वारा हमेशा बेस्ट ट्रीटमेंट दिया गया था फैंस वह कंपनी ने उन पर बेशुमार प्यार लुटाया जिसका फायदा ये रहा की अपने एक लम्बे करियर में आज तक वह हील टर्न नहीं हुए फेस बने रहे और अपने अधिकतर मैचों में जीत हासिल की।

कंपनी द्वारा हमेशा उनके साथ कुछ न कुछ क्रिएटिव करने की सोचता रहता था और उनकी बड़े पे पर व्यू में एंट्री भी ग्रैंड होती थी। उन्होंने अपने करियर में में खूब बड़ी बड़ी एंट्री की है परन्तु WrestleMania 25 में उनकी एंट्री ने सब तोड़ फोड़ दिया उनकी इतनी ग्रैंड एंट्री थी की वह मौजूद फैंस जमकर पसंद कर रहे थे इस एंट्री को “An army of John Cenas” के नाम से याद किया जाता हैं जब फंस ने एक साथ कई सारे जॉन सीना देखे।

इस लिए ये ग्रैंड एंट्री हमारी लिस्ट में नंबर 5 पर है। आप इसे यहाँ देख सकते है।

Video Credit-WWE.com

4. द ग्लोरियस वन बॉबी रुड The Glorious one Bobby Roode

Image Credit-WWE
द ग्लोरियस वन बॉबी रुड The Glorious one Bobby Roode

TNA रेसलिंग के प्रमुख चेहरा रहे बॉबी रूड WWE में आने से पहले ही फैंस के बीच फेमस वह जाना पहचाना नाम था। TNA में जो उसने नाम कमाया फैंस को आशा थी कि उनका WWE रन भी उतना ही अच्छा रहेगा और NXT में डेब्यू करने के बाद ऐसा लग भी रहा था कि उनका WWE रन भी अच्छा जाएगा NXT में उन्होंने अच्छे मैचेस दिए ।

परन्तु जब उन्होंने मैन रोस्टर में डेब्यू किया तब से चीज़ उनके फ़ेवर में नही गई और WWE उन्हें लगातार खराब बुक कर रही है। और अब तो फैंस उस पुराने बोबी रूड को भूल से गये है।

एक मौका था जब बोबी रूड NXT में धमाल मचा रहे थे तब WWE ने उनकी एक ऐसी धांसू एंट्री प्लान की थी कि सारे मौजूद दर्शक खुशी वह रोमांच से झूम उठे थे । सब को लग रहा था कि ये है की WWE बॉबी के साथ जरूर कुछ बड़ा प्लान करेगी।

ये एंट्री फैंस को NXT TAKEOVER टोरंटो नवम्बर 2016 में देखने को मिली।

Video Owner- WWE.Com

3. The Boss साशा बैंक्स- Sasha Banks

The Boss साशा बैंक्स
Image Credit-WWE

द बॉस साशा बैंक्स वीमेन डिवीजन की लम्बे अरसे से एक टॉप रेसलर है फैंस वह कंपनी दोनों की तरफ से खूब पुश मिला वह जिस भी WWE के ब्रांड में गई वही पे राज किया।
कंपनी ने भी साशा बैंक्स के लिए समय समय पर कई बड़ी एंट्री प्लान किया WWE ने बैंक्स के लिए NXT के समय और WrestleMania 33 पर भी धासु एंट्री दिया था पर उनकी WrestleMania 32 में Snoop Dog के रेप पर उनकी म्यूजिकल एंट्री पर फैंस ने सबसे ज्यादा रिस्पांस दिया।

उनकी इस एंट्री सच में उनके टाइटल बॉस की तरह ही सही साबित हो रहा था की वह वुमन डिवीज़न की बॉस है।

Video Owner-WWE.Com

2. द हार्टब्रेक किड शॉन माइकल- Shawn Michaels

Image Credit-WWE
द हार्टब्रेक किड शॉन माइकल

शॉन माइकल्स के फैंटास्टिक करियर को किसी को बताने की जरुरत नहीं है। वह हमेशा फैंस फेवरेट रहे है। और WWE ने उनकी कई बिग एंट्रीज प्लान की वह wwe के एक फेमस फ्रेकशन DX का हिस्सा रहे है जिकी हर एंट्री अपने आप में एक बड़ी एंट्री होती थी।

परन्तु शॉन माइकल्स की सबसे बढ़िया एंट्री WrestleMania XII के दौरान देखने को मिली जब वह स्टेडियम के रूफ टॉप से हुक के माध्यम से लटकते हुए दर्स्को के बीच में से रिंग में आये सभी मौजूद दर्शक जोर जोर से चिल्ला चिल्ला कर उनका स्वागत कर रहे थे और ये एंट्री एक देखने लायक स्टंट था जो उस समय के हिसाब से अपने आप में एक बहुत बड़ा स्टंट था।

Video Owner-WWE.com

1. द आर्टिस्ट शिंशुके नाकामुरा -Shinsuke Nakamura

Image Credit-WWE
शिंशुके नाकामुरा

WWE के सबसे बढ़िया थीम एंट्री के बारे में अगर एक पोल क्रिएट किया जाये तो हमारे हिसाब से नाकामुरा का थीम एंट्रेंस को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे।
WWE के सबसे अच्छे एंट्रेंस में से एक नाकामुरा को WWE ने कई बिग एंट्री दी और फैंस ने दिल खोल कर उनके म्यूजिक वह एंट्री पर जोरदार रिएक्शन दिया है।

NJPW के एक बड़े नाम जिसका WWE में डेब्यू से पहले ब्रोक लेसनर से ड्रीम मैच के बारे में सोचा जा रहा था का WWE में NXT तक का सफर तो काफी हद तक शानदार रहा पर जैसे ही उन्होंने मैन रोस्टर पर डेब्यू किया तब से उनके साथ कुछ भी अच्छा नहीं हुआ और अब वह एक जॉबर बन कर रह गए है।

फिर भी उनकी हर एक एंट्री फैंस को रोमांचित कर जाती है। उनका NXT से मैन रोस्टर पर डेब्यू एक फैंटास्टिक तरह से किया गया था जो कई WWE फैंस का all Time फेवरट है।

Video Owner-WWE.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *