ट्रिपल एच (Triple H) इस हफ्ते के NXT में बैकस्टेज मौजूद थे और वहा से ही रैसलमेनिया में नई चैंपियन के रूप में उभरी दोनो पूर्व NXT स्टार्स के NXT रिंग में रीयूनियन को देख रहे थे। इसमें शामिल सभी लोगों के लिए यह बहुत अच्छा क्षण था।
रकेल गोंजालेज (Raquel Gonzalez) नए NXT महिला चैंपियन के रूप में रिंग में थी जहां उन्होंने एक प्रोमो कट किया। उसके पश्चात फ्रेंकी मोनेट के डेब्यू और उनके रिंग छोड़ने के बाद, रिया रिप्ले (Rhea Ripley) का म्यूजिक बजा और वह रिंग में आई और उन्होंने अपने खिताब को सबके सामने ऊपर किया। उसके तुरंत बाद बियांका बेलेयर (Bianca Belair) ने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के रूप में रिंग में प्रवेश किया, जो कि Belair के लिए इतना नया टाइटल था कि उस बेल्ट पर अभी भी साशा बैंक्स की नेम प्लेटें लगी थीं।
तीनों चैंपियन रिंग में खड़े थे, जब उन्होंने उनके पीछे स्क्रीन पर उनकी एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई जहा वह तीनो एक साथ खड़ी थी। यह एक बहुत ही शानदार पल था और ट्रिपल एच (Triple H) इस बात से बहुत खुश थे और उन्होंने अपनी खुशी ट्वीट करके जाहिर कि:
कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी दूर जाते हैं … आप हमेशा घर आ सकते हैं।
No matter how far you go…
— Triple H (@TripleH) April 14, 2021
… you can always come home. @BiancaBelairWWE @RheaRipley_WWE @RaquelWWE #WWENXT #WeAreNXT #Proud https://t.co/RAFsQUezYx
उन्होंने अपने ट्वीट के अंत में # प्राउड का भी इस्तेमाल किया। यह सब यह दर्शाता है कि ट्रिपल एच अपने ब्रांड के रोस्टर की पुराने मेंबर्स के बारे में कैसा महसूस करते हैं। यह निश्चित रूप से NXT पर एक विशेष क्षण था और NXT ब्रांड के लिए एक गर्व का पल।
#WeAreNXT Forever. #Proud #WWENXT pic.twitter.com/FKQrpAxuUa
— Triple H (@TripleH) April 14, 2021
- Artical 370 Day 22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- शैतान Day 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- WWE में सभी यह मानते हैं कि ट्रिपल एच ने विल ओस्प्रे की क्षमता को कम आंका और उसे AEW के पास जाने दिया।
- तारक मेहता के बबीता और टप्पू ने की गुपचुप सगाई? अंदरूनी सूत्रों का दावा है, “उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है।”
- शैतान Day 7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।