WWE Money In The Bank 2023 में रोमन रेंस को हराने के बाद Usos Brothers की पहली प्रतिक्रिया सामने आई।

WWE Hindi News: WWE Money in the Bank 2023 लंदन के O2 एरेना में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ और दर्शकों का उत्साह देख ये मालूम चलता है की ये काफी जबरदस्त भी रहा।

WWE Money in the bank 2023 के पूरे शो के दौरान कई चौकाने वाले पल देखने को मिले परंतु सबसे ज्यादा चौकाने वाला पल था जब रोमन रेंस (Roman Reigns) को हार का सामना करना पड़ा। जे उसो (Jay Uso) ने उन्हें पिन किया।

Roman Reigns 1294 दिन बाद पिन हुए है। शायद इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। खैर मैच जीतने के बाद द उसोज़ (The Usos) की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

WWE Money in the bank 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला उन्ही के भाई द उसोज़ के साथ हुआ। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। रेंस ने द उसोज़ को हराने के लिए पूरा दमखम झोंक दिया। सोलो सिकोआ ने भी उनका साथ अच्छे से दिया। हालांकि इस बार उन्हे वो सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हे आदत सी हो गई थी।

जिमी और जे उसो ने इस बार अपनी केमिस्ट्री से दिखा दिया कि क्यों उन्हें WWE की सबसे बेस्ट टैग टीमों में गिना जाता हैं। उसोज़ (The Usos) ने वो किया जो पिछले 3.5 सालो में बड़े बड़े दिग्गज भी नही कर पाए, उन्होंने शो से पहले ही बोल दिया था की वह रोमन रेंस (Roman Reigns) को पिन करने जा रहे है और उन्होंने ऐसा कर के भी दिखाया।

अपनी जीत के तुरंत बाद उसोस ब्रदर्स ने बैकस्टेज इंटरव्यू में मैच के नतीजे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। WWE ने जीत के बाद द उसोज़ की इस प्रतिक्रिया की एक क्लिप अपलोड की।

“Yes sir, yes sir, yes sir. Matter of fact, who the ones now? Who the real ones now? Uce.”

हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) की चौंकाने वाली हार के बाद WWE द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को कैसे बुक करना जारी रखेगी। कहने की जरूरत नहीं है, फैंस अब इस कहानी में काफी इंगेजिंग हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version