सेथ रोलिंस को रेसलिंग जगत में किसी पहचान की जरूरत नहीं है।

WWE में रोलिंस ने लगभग सभी सुपरस्टार्स को हराया है और अपना दमखम दिखाया है।

यहां तक कि ब्रॉक लेसनर और वर्तमान के चैंपियन रोमन रेंस को भी सेथ रोलिंस के सामने मुंह की खानी पड़ी है।

परंतु WWE में एक रेसलर ऐसा भी है जिससे पिछले 13 साल में सेथ रोलिंस 22 बार मुकाबला कर चुके है और हर बार उन्हे हार का सामना ही करना पड़ा है।

ये रेसलर और कोई नही बल्कि 2023 के रॉयल रंबल विजेता कोडी रोड्स है।

मेंस रॉयल रंबल विजेता कोडी रोड्स के खिलाफ सेथ रोलिंस 22 मुकाबले हार चुके हैं। शायद ही इतना खराब रिकॉर्ड आपने किसी रेसलर का पहले देखा होगा।

कोडी और सैथ के बीच पहला मुकाबला 7 दिसंबर, 2010 को हुआ था। WWE SmackDown के बाद ये डार्क मैच देखने को मिला था।

इसके बाद साल 2012 में हुए एक लाइव इवेंट में दोनों के बीच मैच हुआ था। यहां भी कोडी ने जीत हासिल की थी।

इसके बाद WrestleMania 38 में पिछले साल मुकाबला हुआ था। इसका नतीजा भी आपको पता ही है।

यहां से दोनों के बीच फिर लाइव इवेंट, प्रीमियर लाइव इवेंट में मुकाबले हुए। कुछ मुकाबले शो ऑफ एयर होने के भी देखने को मिले और हर बार रोलिंस को मुंह की खानी पड़ी।

रॉलिंस आगे जाकर जरूर इस खराब रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे।

ऐसी स्टोरीज और देखने के लिए Wrestlekeeda पर विजिट करे।