WWE Bad Blood में कोडी रोड्स और रोमन रेंस साथ मिलकर देंगे सिकोआ की ब्लडलाइन को चुनौती।


WWE के अंडिस्प्यूटेड चैंपियन, Cody Rhodes और पूर्व चैंपियन Roman Reigns मिलकर WWE Bad Blood में Solo Sikoa और Jacob Fatu को चुनौती देने जा रहे हैं।

यह सब तब हुआ जब Cody Rhodes का Solo Sikoa के साथ एक केज मैच चल रहा था और Rhodes ने Sikoa को हरा दिया उसके बाद सिकोआ, फातु, तामा टोंगा और टोंगा लोआ ने रोड्स पर हमला बोल दिया यहां रेंस “WWE स्मैकडाउन” में वापस आए और रोड्स की मदद की।

इसके बाद, “SmackDown” के मैनेजर, निक एल्डिस ने घोषणा की कि रोड्स और रेंस मिलकर सिकोआ और फातु को WWE के आने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट Bad Blood में लड़ाई के लिए चुनौती देंगे, बशर्ते दोनों इसके लिए राजी हों।

Cody Rhodes ने कहा कि वह “Bloodline” से अब परेशान हो चुके हैं , उनका ब्लडलाइन के साथ जो भी बिजनेस था वो अब खत्म हो चुका है और यह अब रेंस की समस्या है। उन्होंने अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

लेकिन रेंस ने कहा कि वह ओरिजनल ट्राइबल चीफ हैं और यह उनका रिंग, उनका शो और उनका WWE है।
रोड्स ने रेंस को जवाब दिया और कहा कि रेसलमेनिया के बाद से यह रेंस का WWE नहीं रहा है। इसके बाद सिकोआ और फातु ने रोड्स और रेंस पर हमला किया।

रोड्स और रेंस उन दोनो से निपटने के बाद रेंस ने अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए और रोड्स ने भी हस्ताक्षर कर दिए। इस तरह Bad Blood में इन दोनों जोड़ियों के बीच एक बड़ी लड़ाई होने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version