WWW Day 1 PPV- इंडिया में ब्रॉडकास्ट होने का समय, चैनल और मैच कार्ड।

WWE Day 1 पे-पर-व्यू इवेंट साल 2022 में WWE का पहला PPV होने वाला है इस PPV के मुख्य आकर्षण ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, सैथ रॉलिन्स, बैकी लिंच और कई अन्य WWE दिग्गज होंगे। इस आर्टिकल के जरिये हम यहाँ आपको भारत में इस कार्यक्रम का टाइमिंग और इसे कहाँ लाइव देख सकते हैं की जानकारी देंगे –

WWE DAY 1 PPV Match कार्ड:

Day 1 PPV में रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। WWE Day 1 PPV 1 जनवरी, 2022 (2 जनवरी भारत मे) को जॉर्जिया में होगा। इवेंट में रोमन रेंस Vs ब्रॉक लैसनर के अलावा बैकी लिंच लिव मॉर्गन के खिलाफ अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी।

WWE Day 1, 2022 का पहला पे-पर-व्यू इवेंट, 1 जनवरी, 2022 (भारत में 2 जनवरी) को जॉर्जिया में होगा। यह WWE का प्रीमियम इवेंट है और इसमें कई दिग्गज सुपरस्टार फैंस को एक्शन में देखने को मिलेंगे।

Image Credit-WWE

इस इवेंट के मुख्य आकर्षण की बात करे तो रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिफेंड करेंगे जबकि बिग ई अपनी WWE चैंपियनशिप को सैथ रॉलिन्स, केविन ओवंस और बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करते नजर आएंगे।

Image Credit-WWE

इन दो मैचों के अलावा, फोकस बैकी लिंच पर होगा, जो लिव मॉर्गन के खिलाफ अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड कर रही होगी। लिंच ने इस महीने की शुरुआत में रॉ के मेन इवेंट में मॉर्गन को हराया भी था।

Image Credit-WWE

इसके अलावा द उसोज अपनी स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप को द न्यू डे के खिलाफ दाँव पर लगाएंगे। कोफी किंग्स्टन और किंग वुड्स ने कई बार ये खिताब अपने नाम किया है।

Image Credit-WWE

एज वन ऑन वन मैच में द मिज से भिड़ते नजर आएंगे। यह इवेंट रिंग में बेथ फीनिक्स की वापसी का भी साक्षी बन सकती है। एज-फीनिक्स और द मिज-मैरीस की टीम के बीच एक रैसलमेनिया मैच भी होने की संभावनाएं है तो यह फ़्यूड यहा से शुरू हो सकती है।

Image Credit-WWE

पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर भी इस PPV में एक्शन में होंगे और मैडकैप मॉस से भिड़ेंगे। मैकइंटायर इस इवेंट के बाद टाइटल पिक्चर में अपनी वापसी कर सकते हैं। वही रैंडी ऑर्टन और रिडल की टीम द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के खिलाफ अपने रॉ टैग टीम चैंपियंशीप का बचाव करेगी।

WWE Day 1- के भारतीय समय और लाइव ब्रॉडकास्टिंग की डिटेल्स:

WWE Day 1 भारत मे किस समय शुरू होगा?

WWE DAY 1 PPV भारत में 2 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा। किकऑफ शो भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा।

WWE Day 1 इवेंट कहाँ होगा?

WWE Day 1 PPV अटलांटा, जॉर्जिया के स्टेट फार्म एरिना में होगा।

भारत में WWE DAY 1 को किस चैनल पर देख सकते है?

WWE Day 1 का भारत में Sony Ten 1, Sony Ten 1HD (इंग्लिश कमेंट्री में) और Ten 3, Ten 3HD (हिंदी कमेंट्री) पर देख सकते है।

भारत में WWE डे 1 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

WWE डे 1 की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप पर होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *