WWE Raw 24 Oct 2022 result and video highlights in hindi.

24 Oct 2022 के WWE Raw के रिजल्ट और हाइलाइट्स। इस हफ्ते के Raw का क्विक रिव्यू:

  • इस हफ्ते का शो बहुत ही एवरेज था हालाकि शो में ऐसा काफी कुछ हुआ, जिसके बारे में फैंस बात कर सकते हैं। खासकर मेन इवेंट ने जरूर फैंस को खुश होने का मौका दिया।
  • R Truth को काफी समय बाद 24*7 चैंपियनशिप से बाहर किसी मैच का हिस्सा बनते हुए देखा गया और उन्होंने Miz को हराया भी।
  • ऑस्टिन थ्योरी ने अपनी लूजिंग स्ट्रीक का अंत किया और साथ ही इलायस ने भी लंबे समय बाद कोई मुकाबला लड़ा।
  • इस हफ्ते WWE में ये मैच हुए और उनके रिजल्ट आप आगे देख सकते है।

शो की शुरुवात जजमेंट डे ने की और दावा किया कि वो Raw को चला रहे हैं। डॉमिनिक ने खुद को इस जनरेशन का एडी गुरेरो बताया और इस बीच OC का दखल देखने को मिला।

Credit -WWE

फिन बैलर ने जजमेंट डे के बाकी साथियों की मदद से सिंगल्स मैच में कार्ल एंडरसन को हराया। मैच के दौरान रिप्ली ने ल्यूक गैलोज को जबरदस्त बॉडीस्लैम दिया।

Credit -WWE

The Miz Vs R Truth –  गार्गानो के मैच के बीच ध्यान भटकाने का फायदा उठाते हुए आर ट्रुथ ने द मिज़ को हरा दिया।

Credit -WWE

Mr. Money in the Bank ऑस्टिन थ्योरी ने सिंगल्स मैच में मुस्तफा अली को हराया। मैच के बाद सैथ रॉलिंस और मुस्तफा अली के बीच नोकझोक देखने को मिली।

Credit -WWE

ओमोस ने 4 ऑन 1 हैंडीकैप मैच में एक साथ चार लोकल रेसलर्स को बुरी तरह पीटा और जीत दर्ज की।

Credit -WWE

इसके बाद इलायस और चैड गेबल के बीच सिंगल्स मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में इलायस ने जीत दर्ज की। मुकाबले के बाद ओटिस और चैड गेबल ने इलायस पर अटैक किया। हालांकि मैट रिडल ने आकर इलायस को बचाया और गेबल और ओटिस को रिंग से बाहर भगाया।

बैरन कॉर्बिन ने सिंगल्स मैच में जॉनी गार्गानो को हराया। JBL ने एप्रन पर गार्गानो को गिरा दिया, जिसका फायदा कॉर्बिन ने उठाया था।

Credit -WWE

Raw के मेन इवेंट में बेली ने विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को हराया। मुकाबले के दौरान और इसके बाद निकी क्रॉस ने दखलंदाजी करते हुए बियांका ब्लेयर और बेली पर बहुत बुरी तरह से अटैक किया।

Credit -WWE

इस हफ्ते का Raw बहुत ही एवरेज था, सभी फैंस का सोशल मीडिया पर नेगेटिव रिव्यू ही आ रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version