रोमन रेंस पर हुआ जानलेवा हमला, WWE देगा Monday Night RAW में बड़ा अपडेट!
WWE के ‘ट्राइबल चीफ’ रोमन रेंस (Roman Reigns) को पेरिस में हुए ‘क्लैश इन पेरिस’ इवेंट के बाद एक बेहद खतरनाक हमले का सामना करना पड़ा। इस हमले के बाद WWE ने वादा किया है कि फैंस को उनकी हालत के बारे में जानने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
क्या हुआ था रोमन रेंस के साथ?
मैच के बाद ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) और ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) ने रोमन रेंस पर बेरहमी से हमला कर दिया। उन्होंने रेंस को कई ‘स्पीयर्स’ और ‘ सुनामी’ मूव्स दिए, जिससे उनकी हालत बेहद खराब हो गई। WWE ने कन्फर्म किया है कि इस हमले के बाद रोमन को पेरिस के एक हॉस्पिटल में स्ट्रेचर पर ले जाया गया, जहाँ उनके MRI और एक्स-रे किए जा रहे हैं।
WWE का ऑफिशियल ऐलान
WWE की रिपोर्टर कैथी केली ने बताया कि कंपनी रोमन रेंस (Roman Reigns) की मेडिकल कंडीशन पर एक ऑफिशियल अपडेट कल रात होने वाले Monday Night RAW में देगी, जो पेरिस में ही होगा। इस खबर के बाद सभी की निगाहें अब रॉ पर टिकी हैं।
हमले के पीछे का असली कारण!
हालांकि यह हमला फैंस को चौंका गया, लेकिन असल में यह एक स्टोरीलाइन का हिस्सा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) ‘स्ट्रीट फाइटर’ (Street Fighter) मूवी की शूटिंग के लिए WWE से कुछ समय के लिए दूर जा रहे हैं। उम्मीद है कि वह सितंबर के आखिर तक अपनी शूटिंग पूरी करके वापस लौटेंगे। यह हमला उन्हें टीवी से दूर भेजने का एक तरीका था।
अब देखना यह होगा कि RAW में WWE रोमन रेंस की सिर्फ रिकवरी की टाइमलाइन बताता है या उनके भविष्य को लेकर कोई बड़ा ऐलान करता है। आपको क्या लगता है?
- Raquel Rodriguez On Judgment Day: ‘हम WWE इतिहास का सबसे मजबूत ग्रुप हैं!’
- मेक्सिको एयरपोर्ट पर बेकी लिंच को फैंस ने घेरा, सिक्योरिटी ने बचाकर निकाला!
- Jake Hager Eye Surgery Update: पावर स्लैप 23 में जेक हैगर की आँख से निकला खून, रिंग में मच गया हड़कंप!
- Vibe Box Office Collection Day 1: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ की ओपनिंग रिपोर्ट, जानिए बजट!
- Daayra Box Office Collection Day 1: करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म की धीमी शुरुआत, जानें कमाई!
