WWE SummerSlam 2022 पूरा match card, भारत में कब और कैसे देखे।

WWE समरस्लैम 2022 अब बस कुछ ही समय दूर है, यह WWE का एक बड़ा इवेंट है और इसकें मैन इवेंट की बात करे तो कंपनी के सबसे बड़े 2 सितारे रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर यहाँ आमने सामने होंगे।

Image Credit-WWE

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस समरस्लैम 2022 के मेन इवेंट में लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में द बीस्ट ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपने खिताब का बचाव करेंगे।

इसके अलावा बैकी लिंच रॉ विमेंस चैंपियन बियांका बेलेयर को चुनौती देती नजर आएगी, जबकि रोंडा राउजी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन को चुनौती देंगी।

Image Credit-WWE

एक और बड़े मैच में, यूनिफाइड WWE टैग टीम चैम्पियन द उसोस एक स्पेशल गेस्ट रेफरी जेफ जैरेट की उपस्थिति में स्ट्रीट प्रॉफिट्स के खिलाफ अपने खिताब का बचाव करेंगे। सैथ रॉलिन्स एक बार फिर एक मिस्ट्री प्रतिद्वंद्वी का सामना करेंगे क्योकि उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी रिडल चोट के कारण इवेंट से बाहर हो गए है।

Image Credit-WWE

बॉबी लैश्ले अपने यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप को पूर्व चैंपियन थ्योरी के खिलाफ दाँव पर लगाएंगे।

इस बार क्रिएटिव का पूरा चार्ज Triple H के हाथों में है, अतः उनसे एक बड़ी धूम मचाने की भी उम्मीद सभी को हैं। भारत में WWE समरस्लैम 2022 इवेंट को टीवी चैनल, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और स्टार्ट टाइम का विवरण नीचे देखें।

WWE समरस्लैम 2022 भारत में शुरू होने का समय


समरस्लैम 2022 का प्री-शो भारत में 31 जुलाई, 2022 को सुबह 4:30 बजे से शुरू होगा। मुख्य शो 5:30 AM IST से शुरू होगा।

भारत में समरस्लैम 2022 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म:

WWE समरस्लैम 2022 प्री-शो WWE के यूट्यूब चैनल पर फ्री में स्ट्रीम होगा।

WWE समरस्लैम 2022 इवेंट भारत में सोनी टेन 1 टीवी चैनल पर इंग्लिश कमेंट्री के साथ प्रसारित होगा। यह सोनी टेन 3 और सोनी टेन 4 पर हिंदी, तमिल और तेलुगु कमेंट्री में भी उपलब्ध होगा।

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए फैंस सोनी लिव स्ट्रीमिंग पर समरस्लैम 2022 को देख सकते हैं। साथ ही, यह इवेंट केवल Jio मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए Jio TV मोबाइल ऐप पर फ्री में उपलब्ध होगा।

WWE समरस्लैम 2022 मैच कार्ड:

  • WWE Universal Championship (लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच): Roman Reigns (c) vs. Brock Lesnar
  • Raw Women’s Championship: Bianca Belair (c) vs. Becky Lynch
  • SmackDown Women’s Championship: Liv Morgan (c) vs. Ronda Rousey
  • WWE Tag Team Championship ( Jeff Jarrett Special Guest Referee के तौर पर): The Usos (c) vs. The Street Profits
  • United States Championship: Bobby Lashley (c) vs. Austin Theory
  • No Disqualification: The Mysterios vs. The Judgment Day
  • Logan Paul vs. The Miz
  • Pat McAfee vs. Happy Corbin

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *