यह पूर्व WWE स्टार लगभग Wyatt Family का हिस्सा बनने वाला था।

पूर्व WWE स्टार विक्टर (द असेंशन) लगभग द वायट फैमिली (The Wyatt Family) का हिस्सा बनने ही वाले थे। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान विक्टर ने यह खुलासा किया।

Viktor Image Credit-WWE

रेसलिंग इंक के डेली पॉडकास्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व-टैग टीम स्टार ने बताया कि वह ट्रिपल एच (Triple H) के इस विचार को खारिज करने से पहले ब्रे वायट(Bray wyatt) के मुख्य शिष्यों में से एक बनने के लिए चर्चा में थे। ‘द गेम’ ट्रिपल एच (Triple H) ने WWE स्टाफ के सदस्यों जैसे नॉर्मन स्माइली और बिली किडमैन से इस विषय मे सलाह ली और उसके बाद विक को द असेंशन में डाल दिया गया।

यह सब विक्टर (Victor) के NXT रन में अनिश्चित समय के दौरान हुआ वह टैम्पा में एक NXT कार्ड पर सैथ रॉलिंस और एडम रोज के साथ एक ट्रिपल ट्रीट मैच के दौरान घायल हो गए थे, और उन्हें यकीन नहीं था कि वह कितने दिनों तक रिंग से बाहर रहेंगे।

तभी WWE क्रिएटिव ने रोस्टर पर द वायट फैमिली (The Wyatt Family) की जगह भरना शुरू किया। कुछ का मानना था कि विक्टर (Viktor) व्याट के कबीले के लिए आदर्श सदस्य होगा लेकिन ट्रिपल एच (Triple H) की सोच कुछ अलग थी। पर्दे के पीछे से कोई भी उस सोच पर लड़ने के लिए नहीं जा रहा था। लेकिन विक्टर (Viktor) आश्चर्य करता है कि अगर वह ब्रे वायट (Bray Wyatt) के साथ काम करते तो कैसा रहा होता।

यह स्पष्ट नहीं है कि एरिक रोवन (Erick Rowan) और ल्यूक हार्पर (ब्रॉडी ली Brodie Lee) भी चीजों का हिस्सा बने रहेंगे या विक्टर (Viktor) को उन दोनो में से किसी एक को बदलने के लिए सेट किया गया था। Viktor ने इस विषय मे ज्यादा डिटेल नही दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *