कोरोना के बाद के समय में, अजय देवगन के लिए अब तक एक मिश्रित बॉक्स ऑफिस स्थिति रही है। उनकी कुछ फिल्मों ने उम्मीदों से कहीं बढ़कर प्रदर्शन किया, जबकि उनकी कुछ बड़ी फिल्में बहुत बुरी तरह फ्लॉप भी हुईं।
साल 2024 की बात करें तो अब तक अजय देवगन के लिए 50-50 की स्तिथि है, क्योंकि शैतान जैसी फिल्म बड़ी सफल साबित हुई है और दूसरी तरफ, मैदान एक बड़े उलटफेर के रूप में उभर रही है।
फिर भी, सुपरस्टार अजय देवगन के लिए चीजें रोमांचक हैं, क्योंकि सिंघम अगेन और रेड 2 जैसी फ्रेंचाइजी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार करने के लिए तैयार हैं।
सिंघम अगेन में है सुपरस्टार्स की एक लंबी लिस्ट।
तीसरी बार अजय देवगन सिंघम के प्रतिष्ठित किरदार में वापसी कर रहे हैं और उनसे उम्मीदें सातवे आसमान पर हैं। सिंघम अगेन में उनके अलावा अक्षय कुमार,करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, और अर्जुन कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
हालांकि रोहित शेट्टी की कलाकारों की सूची में बहुत सारे स्टार्स को शामिल करने के लिए आलोचना की गई थी, इसमें कोई संदेह नहीं है कि सिंघम का क्रेज बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में धमाका करने में मदद करेगा।
पहले से ही ऐसी अफवाहें हैं कि सिंघम अगेन ने एक नई रिलीज डेट चुनी है और स्वतंत्रता दिवस पर पुष्पा 2 के साथ टकराव से इनकार कर दिया है। एकल रिलीज़ के बारे में ऐसी अफवाहों के साथ, बॉक्स ऑफिस पर कुछ पागलपन भरी भविष्यवाणियाँ की गई हैं। लेकिन कुछ भी हो सिंघम थ्रीक्वल में बॉक्स ऑफिस की अपार संभावनाएं हैं, इसके अलावा दर्शक रेड 2 के लिए भी बेहद उत्साहित होंगे।
रेड 2 बन सकती है बॉक्स ऑफिस पर तुरूप का ईक्का।
यह एक अलोकप्रिय राय के रूप में सामने आ सकता है, लेकिन ऐसा लगता है कि रेड 2 में कुछ प्रकार की अंतर भावनाए है, और इसके पीछे कुछ वेलिड कारण हैं। पहली और सबसे बड़ी वजह ये है कि ये रेड का सीक्वल है। अजय देवगन और सौरभ शुक्ला अभिनीत रेड को 2018 में रिलीज होने पर सभी के द्वारा खूब सराहा गया था।
यह बात याद रखना बहुत जरूरी है कि बिना किसी तड़क भड़क के, रेड ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, केवल आकर्षक प्रदर्शन के आधार पर।
इसलिए, दृश्यम 2 की तरह , रेड 2 भी बॉक्स ऑफिस पर सभी को आश्चर्यचकित कर सकती है, इसके लिए रेड के शानदार प्रदर्शन को धन्यवाद देना होगा।
रितेश देशमुख रेड 2 में विलेन का किरदार निभाते हुए आयेंगे नजर।
एक और प्लस पॉइंट रेड 2 के केस में यह रहेगा की रितेश देशमुख फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे है। एक नेगेटिव किरदार के रूप में रितेश को देखना हमेशा से ही आनंददायक रहा है। एक विलेन फिल्म में उन्होंने अपनी कॉमेडी छवि से बाहर निकलकर और अपना सीरियस पक्ष दिखाकर सभी को चौंका दिया था।
इसलिए, रेड 2 में रितेश को दोबारा नेगेटिव रूप में देखने का विचार वास्तव में रोमांचक लगता है। इसके अलावा, अजय और रितेश के बीच की केमिस्ट्री फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होगी।
अगर रेड 2 सिंघम अगेन से बॉक्स ऑफिस पर कहीं अधिक सफल हो जाए तो भी यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। यह तो वक्त ही बताएगा कि वास्तव में दोनों फिल्में कैसा प्रदर्शन करती हैं!
इस बीच, राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित, रेड 2 15 नवंबर 2024 को रिलीज़ होगी।
- जेड कारगिल की नई दोस्त? मदर्स डे पर मचा रिंग में धमाल!
- रैंडी ऑर्टन ने भविष्य के बड़े सुपरस्टार का किया ऐलान!
- बदले बदले से नजर आए रैंडी ऑर्टन : UFC फाइटर के साथ गले मिलने का वीडियो हुआ वायरल।
- एडम कोपलैंड और विल ओस्प्रे : दो दिग्गजों के बीच बनती हुई दोस्ती और भविष्य का धमाकेदार मैच?
- सेंचुरी मारने के बाद शुभमन गिल के आक्रामक सेलिब्रेशन पर सहवाग और तिवारी की यह प्रतिक्रिया सामने आई।