अपने भाई के इतने बड़े धोखे के बाद Jey Uso ने छोड़ी WWE।

WWE HINDI NEWSजे उसो (Jey Uso) WWE SummerSlam में Trible Chief बनने से चूक गए वह अपने भाई Jimmy Uso के कारण Roman Reigns को हराते हराते रह गए, लेकिन Bloodline के साथ उनकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई।

Jey uso (Image credit-WWE)

Jey Uso ने आज WWE SmackDown में एक ऐसा प्रोमो कट किया जिसे देख के लगता है की उन्होंने WWE छोड़ दी है।

आज WWE SmackDown में Roman Reigns का एक सैगमेंट था और उस सेगमेंट में Jimmy Uso भी मौजूद थे। Jey Uso अंततः अपने भाई का सामना करने के लिए सामने आए।

Jimmy Uso यहां WWE SummerSlam में अपने हरकतों की सफाई देने आए थे और Jey Uso के पास भी कहने को काफी कुछ था।

Jey Uso ने Roman Reigns, Solo Sikoa, और Jimmy Uso सहित सभी कों लगाई सुपरकिक।

Roman Reigns ने इस सेगमेंट के दौरान एक सुपरकिक भी खाई और फिर Solo Sikoa भी इस लड़ाई में कूद पड़े। एक अराजक हाथापाई के बाद, Jey Uso वो व्यक्ति थे जो इस सेगमेंट में अंत में रिंग में खड़े हो गए, और उनके पास एक बड़ा संदेश था जो वो दर्शकों को देना चाहते थे।

Image Credit-WWE

अंत में Jey Uso ने कैमरे की ओर देखा और कहा कि उनका काम हो गया। Jey Uso ने कहा कि वह अब Bloodline, SmackDown और WWE को छोड़कर जा रहे हैं। वहा मौजूद सभी दर्शक Jey Uso की हौसला अफजाई में चेंट्स लगा रहे थे, लेकिन उन्होंने उनकी यह हौसला अफजाई को अनसुना कर दिया।

इसके बाद Jey Uso कनाडा में भीड़ के बीच से निकल गए। इस सप्ताह स्मैकडाउन के लिए यह एक बड़ा आश्चर्य था, एक ऐसा एपिसोड जिसमें पहले से ही कुछ बड़े आश्चर्यजनक क्षण शामिल थे।

WrestleKeeda.com पर हमारे पास हमेशा की तरह, WWE स्मैकडाउन सहित पूरे प्रो रेसलिंग जगत की निरंतर कवरेज होगी, इसलिए आप हमारे साथ बने रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version